आधार कार्ड को लेकर एक नई व्यवस्था की गई है। हर किसी के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है, क्योंकि अब एक नया काम करना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
आधार
- फोटो : SELF
और वो ये कि अब आधार कार्ड आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस में बनेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था हरियाणा में की गई है। यहां के सभी डाकघरों में आधार कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए सिस्टम लगाने के साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
3 of 5
आधार कार्ड
बता दें कि अब तक आधार कार्ड बनाने का काम प्राइवेट फर्म के पास था। लोगों की शिकायत आ रही थी कि प्राइवेट फर्म के सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के लिए अधिक रकम ली जा रही थी। जिसे देखते हुए आधार कार्ड डाक विभाग में बनवाने का निर्णय लिया गया था।
4 of 5
आधार कार्ड
रोहतक डाकघर के प्रवर डाकपाल डीवी सैनी ने बताया कि दो दिन के अंदर ही डाकघर में लोगों के आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिलने लगेगी। इसके साथ ही मौजूदा आधार कार्ड धारकों के कार्ड में कोई त्रुटि है तो उसे भी सही किया जाएगा। डाकघर रोहतक में इसके लिए पांच मशीनें आ गई है।
पूरे प्रदेश में डाकघर की क्षमताओं के अनुरूप मशीनें लगाई हैं। कर्मचारियों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण देकर जिम्मेदारी दे दी गई है। सोमवार को इस संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।