फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में बैठे जोड़े से सवाल करते पुलिसवालों की वीडियो देखी, जानिए इसकी सच्चाई

Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Rohtak News
पार्क में घूम रहे एक युवक और युवती से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इसकी सच्चाई भी देख लीजिए...
विज्ञापन

2 of 8
Rohtak News
सबसे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि ये वीडियो है कहां का... तो जांच में ये पता चला है कि ये वीडियो हरियाणा के रोहतक के तिलियार झील का है। वीडियो बनाने वाला दिल्ली हाईकोर्ट का एक वकील है। आगे देखिए कि पूरी वीडियो में क्या बातचीत हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
Rohtak News
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पुलिस वाले घूमने आए जोड़े को बे-वजह तंग कर रहे हैं। ऐसा देखने में आया है कि पार्क या किसी लेक पर घूमने जाने वाले जोड़ों को पुलिस बे वजह तंग करती रहती है। इतना ही नहीं उन्हें डरा धमकाकर पैसे भी वसूल किए जाते हैं।

4 of 8
Rohtak News
वीडियो में दिल्ली हाईकोर्ट के वकील प्रवीन मलिक पुलिस से सवाल-जवाब कर रहे हैं। वकील का कहना था कि पुलिस युवक और युवती से क्रिमिनल की तरह पूछताछ कर रही है। वह उनके निजता के अधिकारों का हनन कर रही है। वकील ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
Rohtak News
दरअसल, पुलिसवाले युवक व युवती का मोबाइल नंबर नोट कर रहे थे। इसी दौरान वीडियो बनाते हुए हाईकोर्ट के वकील वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही पुलिसकर्मी से सवाल किया कि आप इनके नंबर क्यों ले रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Rohtak News
उनका कहना था कि हमारे संविधान का आर्टिकल 29 लाइफ एंड लिबर्टी का अधिकार देता है। हम कहीं भी घूम सकते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कहा कि अफसरों का आदेश है। हम कुछ नहीं कर रहे। इस पर पलटवार करते हुए वकील ने कहा कि आप कुछ कह ही नहीं सकते। ये कोई चोर थोड़ा है किस लिए आप इनका नंबर ले रहे हैं?
विज्ञापन

7 of 8
Rohtak News
पुलिसकर्मी बोलने लगे तो वकील ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हूं। दिल्ली और हरियाणा में कानून अलग-अलग नहीं है। वकील ने पूछा कि क्या आपके पास रिटन लैटर है, इस पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके पास रिटन लैटर नहीं है। लेकिन उनकी यहां ड्यूटी लगी हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
Rohtak News
खुद को घिरता देख महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि हम अपने बच्चों से भी तो पूछताछ करते हैं। इस पर वकील ने जवाब दिया कि आप अपने बच्चों से पूछताछ कर सकते हैं लेकिन पार्क में घूम रहे युवक-युवती से ऐसे कैसे पूछताछ कर सकते हैं। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। जो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच करवा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें