फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अन्ना ने भरी हुंकार, बोले- सही रास्ते पर नहीं आई मोदी सरकार तो 23 से धरने पर

Wed, 14 Feb 2018 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Anna Hazare
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने देश में किसानों की हालत पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि किसानों को उपज के सही दाम नहीं मिल रहे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भी किसानों के साथ इंसाफ नहीं कर रही। 
विज्ञापन

2 of 6
Anna Hazare
अगर राज्यों की सरकारों की सिफारिशों के अनुसार कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं किए गए तो वे 23 मार्च से निर्णायक लड़ाई का आगाज कर देंगे। अन्ना हजारे मंगलवार को बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला के पास मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए थे।
विज्ञापन

3 of 6
Anna Hazare
अन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने लोकपाल कानून को कमजोर करके भ्रष्टाचार के रास्ते खोल दिए हैं। इससे भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव होगा। विदेशों से काला धन लाकर जनता को लाभ पहुंचाने का मोदी का चुनाव पूर्व का वादा भी खोखला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जा रही। किसानों को उपज के वाजिब दाम तक नहीं दिए जा रहे। 

4 of 6
Anna Hazare
उल्टा कृषि ऋण पर असंवैधानिक ढंग से चक्रवृद्धि ब्याज लिया जा है। जबकि उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपये कर्ज माफ कर किया जा रहा है तो फिर किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा रहा। उन्होंने सरकार से पिछले 22 साल से कृषि ऋण पर लिया गया चक्रवृद्धि ब्याज किसानों को लौटाने की मांग की।
विज्ञापन

5 of 6
Anna Hazare
अन्ना ने कहा कि मोदी किसी की नहीं सुनते। संसद में चर्चा किए बिना ही अमीरों के हित में एक ही दिन में कई संविधान संशोधन कर दिए। राजनीतिक दलों को असीमित चंदे की छूट दे दी गई। जनता के हित की बात मोदी सुनते नहीं। सरकार को आम आदमी की नहीं, उद्योगपतियों की चिंता है। भारतीय लोकतंत्र अब हुकुम तंत्र की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anna Hazare
23 मार्च को आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी
अन्ना टीम के स्थानीय संयोजक बुल्लड़ पहलवान, अनिल प्रधान और उनके साथियों ने अन्ना को 23 मार्च से रामलीला मैदान में शुरू होने वाले आंदोलन में डटकर भाग लेने का आश्वासन दिया। सभा में आने से पहले अन्ना ने चौ. छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धर्मशाला प्रबंध समिति के प्रधान सज्जन सिंह दलाल ने अन्ना का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें