फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतपाल बोला- थाने पर कब्जा नहीं किया, अपनी बात रखने को दिया था धरना, कंगना के बयान पर कही ये बात

Sun, 26 Feb 2023 01:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और अमृतपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि कुछ लोग मुझे आतकंवादी कह कर प्रचारित कर रहे हैं। मैं आतंकवादी नहीं हूं। हमने थाने पर कोई कब्जा नहीं किया, अपनी बात रखने के लिए थाने के बाहर धरना दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारे में भी मेरे बयान को गलत ढंग से प्रचारित किया गया। अभिनेत्री कंगना के बयान पर अमृतपाल ने कहा कि वह हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार हैं। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अमृतपाल ने फिर अलगाववादी तेवर दिखाए और खालिस्तान की मांग को जायज ठहराया।

अमृतपाल पर भड़के भगवंत मान, कहा-गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाने वाला पंजाब-पंजाबियत का 'वारिस' नहीं
अजनाला थाने पर वारिस पंजाब दे के समर्थकों की तरफ से हमले के दो दिन बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मान ने शनिवार को पंजाबी में ट्वीट किया- गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर पुलिस थानों तक ले जाने वाले पंजाब और पंजाबियत का 'वारिस' कहलवाने के काबिल नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अजनाला थाने के बाहर हंगामा - फोटो : ANI
यह था मामला
रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के वरिंदर सिंह ने लवप्रीत सिंह व अमृतपाल समेत उसके 30 समर्थकों पर अपहरण व मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद लवप्रीत व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी को तो पुलिस ने पहले ही रिहा कर दिया था लेकिन लवप्रीत को रिहा करने के लिए अमृतपाल ने बुधवार को थाने के बाहर धरने की चेतावनी दी थी।

गुरुवार को अमृतपाल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के साथ अपने समर्थकों सहित थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने बैरिकेड तोड़ डाले और तलवारों व बंदूकों के साथ थाने पर हमला कर दिया, जिसमें एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद घंटों थाने के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
जेल से बाहर आया लवप्रीत तूफान - फोटो : ANI
हमलावरों ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की आड़ में हथियारों के साथ हमला किया
खालिस्तान समर्थकों के उत्पात के एक दिन बाद डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमलावरों ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की आड़ में हथियारों के साथ हमला किया। पवित्र ग्रंथ की मर्यादा को बनाए रखने के लिए ही पुलिस ने संयम से काम लिया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आश्वासन देने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। हमले में एसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए।

अमृतपाल ने दिया ये जवाब
इस पर अमृतपाल सिंह ने कहा कि उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की आड़ लेकर कोई भी बेअदबी नहीं की है। उसके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। अमृतपाल ने कहा कि जब भी कोई धार्मिक कार्य सिख कौम करती है तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश साथ होता है। हम भी अजनाला थाने का घेराव करने पहुंचे थे। वहीं हमने अमृत संचार का कार्यक्रम भी रखा था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी पीछे थी और हम काफिले में आगे थे। 

अजनाला थाने पर हमले के मामले में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा था कि पंजाब सरकार हार हाल में पंजाब के अंदर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार अमृतपाल के समर्थकों पर सख्त एक्शन लेगी। सरकार और पंजाब पुलिस कमजोर नही हैं। किसी को हालात खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

4 of 5
थाने के मुख्य गेट पर समर्थकों को संबोधित करता अमृतपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीमा ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से की कार्रवाई की मांग 
वहीं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मांग की है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की ओट लेकर हिंसक धरने-प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शनिवार को पटियाला पहुंचे चीमा ने कहा कि पुलिस व सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सत्कार करती है, इसलिए पुलिस ने बहुत ही संयम के साथ काम लिया।  

इस मौके पर चीमा ने कहा कि प्रदेश की अमन कानून स्थिति के बारे में विरोधी दलों की ओर से दिए जा रहे बयान बेबुनियाद हैं। पंजाब में अमन कानून की स्थिति काबू में हैं। उन्होंने साफ किया कि सरकार की ओर से किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। आगे कहा कि अगर पंजाब का माहौल ठीक है, तो ही इनवेस्ट पंजाब समिट हुआ है। निवेश आ रहा है और क्राफ्ट व हैरीटेज जैसे मेलों का आयोजन हो रहा है। वित्त मंत्री ने अजनाला घटना की कड़ी निंदा करते कहा कि धरने देना किसी का भी हक है, लेकिन पालकी साहिब को आगे करके हिंसक धरने एक बुरी प्रथा है। ऐसी कार्रवाई से जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई है, वहीं गुरु ग्रंथ साहिब को मानने वालों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। इसलिए हरेक सिख को इसका विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री दरबार साहिब जी में साथियों समेत माथा टेकने पहुंचा अमृतपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजनाला पुलिस पर हमले में बोलीं कंगना रणौत-मैं अमृतपाल से खालिस्तान पर डिबेट को तैयार हूं बशर्ते...
अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने पर वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों के हमले पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी। मुझ पर कई मामले दर्ज किए गए थे, मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ ना जो मैंने कहा था। अब समय है गैर-खालिस्तानी सिखों को स्थिति और इरादा स्पष्ट करने के लिए। 

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया- छह सम्मन, एक गिरफ्तारी वारंट, पंजाब में मेरी फिल्मों पर प्रतिबंध, मेरी कार पर हमला... देश को एक साथ रखने की एक राष्ट्रवादी कीमत चुकाता है। भारत सरकार द्वारा खालिस्तानियों को आतंकवादी घोषित किया जाता है। यदि आप संविधान में विश्वास करते हैं, तो आपको इस पर अपनी स्थिति के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

कंगना ने कहा कि अमृतपाल ने देश को खुली चुनौती दी है कि अगर कोई उनके साथ बौद्धिक चर्चा करने को तैयार है तो वह खालिस्तान की मांग को सही ठहरा सकता है। अगर मुझे खालिस्तानियों ने पीटा/हमला नहीं किया या गोली नहीं मारी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें