फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 मिनट के भाषण में भाजपाईयों को जीत के 5 मंत्र दे गए अमित शाह, देखिए

Sat, 05 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Amit Shah in Haryana
मिशन 2019 के तहत निकले अमित शाह ने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। देखिए 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Amit Shah in Haryana
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन दिन रोहतक में संगठन से लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन के बाद प्रदेश सरकार के मंत्रियों को कड़ी हिदायत दी है। साफ-साफ शब्दों में कहा कि मंत्री सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चंडीगढ़ कार्यालय में बैठेंगे। 
विज्ञापन

3 of 9
Amit Shah in Haryana
घर से खाने का टिफन भी साथ लेकर जाएं। पूरा दिन कार्यकर्ताओं और पब्लिक से मिलें। जब तक भीड़ खत्म न हो जाएं, उठकर न जाएं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल को भरोसा दिया कि पूरी लग्न से इस दिशा में काम किया जाएगा। शाह ने एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

4 of 9
Amit Shah in Haryana
36 मिनट 40 सेकेंड चले संबोधन में शाह ने कहा कि प्रदेश में अब किसी जाति, वर्ग या परिवार विशेष की नहीं बल्कि हरियाणवी सरकार है। भ्रष्टाचार करके नौकरी देने वाले नेता आज जेल में हैं। संवाद करते हुए शाह ने कार्यकर्ताआें से पूछा क्या नौकरियां पार्टी के कार्यकर्ताओं या उनके रिश्तेदारों को दी जाए या योग्यता वाले युवकों को। कांग्रेस और इनेलो सरकार के कार्यकाल में ऐसा होता था।
विज्ञापन

5 of 9
Amit Shah in Haryana
इस कारण प्रदेश के युवाओं ने पढ़ना भी छोड़ दिया था। प्रदेश सरकार ने दोबारा विश्वास बहाल किया है कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिल सकती है। साथ ही शाह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 38 हजार फर्जी राशन कार्ड पकड़ कर करोड़ों की लूट-खसोट को रोका है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
Amit Shah in Haryana
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं दिल से मानता हूं कि कार्यकर्ताओं को अब तक के कार्यकाल में जितना समय देना चाहिए था उतना नहीं दे सका। उनकी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मीटिंग हुई है। अब सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को चंडीगढ़ आएं। समय लेने की भी जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 9
Amit Shah in Haryana
कार्यकर्ताओं को अगर कोई शिकायत या सुझाव देना है तो सीधे उनके पास भेज सकते हैं। बता दें कि कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहले दिन और संघ की मीटिंग में दूसरे दिन अमित शाह के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार मंत्रियों द्वारा कम समय देने की बात कही थी। इसके चलते शाह ने सीएम से बात की। सीएम ने कार्यकर्ताओं के सामने इस कमी को स्वीकार किया है।

8 of 9
Amit Shah in Haryana
काले बनियान और जुराबें भी निकलवाई 
एमडीयू के ऑडिटोरियम हाल में कड़ी जांच के बाद ही युवाओं को अंदर जाने दिया गया। यहां तक काली जुराब और बनियान भी निकलवा दी गई। क्योंकि पुलिस को अंदेशा था कि कोई व्यक्ति शाह के सामने काला कपड़ा न लहरा दे।
विज्ञापन

9 of 9
Amit Shah in Haryana
युवाओं में उत्साह भरने का किया प्रयास
कार्यकर्ताओं की मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। साथ ही ग्रामीण एरिया में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें