इस युवक के जज्बे को सलाम कीजिए। एक हाथ नहीं, फिर भी गूंथते हैं 850 किलो आटा। जानिए कौन है ये और क्या है इनकी कहानी?
विज्ञापन
2 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
ये हैं 24 वर्षीय इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह, जो अमृतसर के तरणताल के कलसियान कला गांव के रहने वाले हैं। पिता भगवंत सिंह किसान व मां गृहिणी हैं। 2002 में चारा काटनेवाली मशीन में इनका हाथ चला गया, लेकिन हिम्मत नहीं छोड़ी। शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया और इन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत में बदला।
विज्ञापन
3 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
महावीर सिंह गुरुद्वारा गायघाट में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं के चहेते हैं। एक हाथ नहीं, फिर भी गुरु सेवा में जुटे रहते हैं। महावीर लगातार एक हाथ से ही मशीन से आटा गूंथने में लगे रहते हैं। सुबह 6 से लेकर रात के नौ बजे तक वे एक दिन में 850 किलो से अधिक आटा गूंथ देते हैं। इसके अलावा वह लंगर में साफ-सफाई भी करते हैं।
4 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
महावीर कई अंतरराष्ट्रीय पारा एथलेटिक गेम में लांग जंप में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अबतक चार गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की शान बढ़ाई है।
महावीर ने बताया कि वे न्यूजीलैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप, चीन में एशियन गेम्स, ओपन चैंपियनशिप मलेशिया में भारत की तरफ से खेलते हुए पुरस्कार जीत चुके हैं। महावीर बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं।