एक शख्स मजदूरी करता है, लेकिन उसने अपनी बेटी की शादी में 26 लाख रुपये खर्च कर दिए। यकीं नहीं हो रहा न इस बात पर, जानिए क्या मामला है।
विज्ञापन
2 of 6
income tax
मामला पंजाब के अमृतसर का है। अमृतसर के कांगड़ा कालोनी निवासी राघव जोशी आयकर विभाग पहुंचा। उसने जो मामला अफसरों के सामने रखा, वह हैरान करने वाला है। राघव ने बताया कि उसके ससुर मजदूर हैं। 55 गज का मकान है। आयकर रिटर्न जीरो भरते हैं। फिर भी उन्होंने मेरी शादी में 20 लाख रुपये केवल बारातियों के खाने पर खर्च कर दिए, बेटी को डोली में विदा करते वक्त छह लाख के जेवर दिए। डेढ़ लाख रुपये बेटी की शादी में मेकअप पर खर्च किया।
विज्ञापन
3 of 6
income tax panel review
राघव का कहना है कि इतना पैसा वो कहां से लाए, इसकी जांच की जाए। राघव ने अधिकारी को बाकायदा दहेज लिस्ट दिखाई, जो ससुर ने पुलिस में सबूत देकर उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज कराए थे। आयकर विभाग इन्वेस्टीगेशन टीम ने रमामले को लुधियाना हेडक्वार्टर भेज दिया है, मंगलवार को लुधियाना हेडक्वार्टर में सबूतों के साथ उसे जाने के लिए कहा गया है।
4 of 6
income tax
राघव जोशी के मुताबिक वह रानी बाग स्थित माता लाल देवी जी के भक्त हैं। वहां निर्धन कन्याओं की शादी के लिए रजिस्टर्ड किया जाता है। वहां निर्धन परिवार बेटियों की शादी के लिए लोग रजिस्टर में अपना नाम व पता लिख देते हैं। उन्होंने वहीं से निर्धन मानकर नेहरू कालोनी स्थित जुगल किशोर शर्मा की बेटी सुनयना का रिश्ता लिया था। 22 जनवरी 2014 को शादी हुई थी। सुनयना पोस्ट ग्रेजुएट थी।
विज्ञापन
5 of 6
इनकम टेक्स
- फोटो : SELF
राघव ने बताया कि 25 मई 2015 को बेटी मान्या का जन्म हुआ। इसी दौरान सुनयना से उसकी अनबन हो गई। सुनयना व उसके परिजनों ने उस पर 14 पुलिस केस दर्ज करा दिए। मेरे पिता भारत भूषण जोशी का मान्या से बड़ा लगाव था, मान्या को लेकर जब सुनयना पिता के घर चली गई और मेरे ऊपर 14 केस दर्ज हो गए तो पिता यह दुख सहन नहीं कर सके और 11 अगस्त 2016 को चल बसे।
राघव के मुताबिक, ससुर कहते हैं कि 26 लाख शादी में खर्च किया, जेवर के रसीदें हैं और आयकर रिटर्न जीरो है तो ये पैसा आया कहां से। राघव जोशी का केस लड़ रहे एडवोकेट रवि बी महाजन कहते हैं कि इस मामले में अब वह आयकर विभाग को भी पार्टी बनाएंगे। आयकर विभाग को जवाब देना ही होगा कि रिटर्न जीरो भरने वाला व्यक्ति अगर 26 लाख रुपये शादी में खर्च करता है तो वह पैसे कहां से आए, विभाग ने क्या जांच की।