इंसान वो है, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाए। इसको चरितार्थ किया ऐसे शख्स ने जिसने एक HIV पॉजीटिव युवती को न केवल हंसना सिखाया, बल्कि उसे जीने का मकसद भी दिया। इस कहानी में सुनील (काल्पनिक नाम) है और एक एचआईवी पॉजीटिव लड़की गीत है। सुनील पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और गीत से बेपनाह प्यार करता है। गीत तलाकशुदा है और एचआईवी पॉजीटिव है, लेकिन सुनील के प्यार ने उसे नई जिंदगी दी।
विज्ञापन
2 of 6
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
गीत को सुनील ने फिर से हंसना-खेलना सिखाया। उसकी निराश हो चुकी जिंदगी में रंग भरे। बात 2009 की है। सुनील (काल्पनिक नाम) दिल्ली में एड्स के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक एनजीओ से जुड़ा हुआ था। वह एड्स जागरुकता रैलियां आयोजित करता था। एक दिन सुनील अपनी बहन के यहां एक पार्टी में गया। बकौल सुनील, पार्टी में उसकी मुलाकात बहन के घर के पास रहने वाली युवती गीत से हुई। यहां से उसकी जिंदगी को एक मकसद मिल गया।
विज्ञापन
3 of 6
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
- फोटो : amar ujala
दरअसल सुनील को पता चला कि गीत का तलाक हो चुका है और वह एचआईवी पॉजीटिव है। यह जानकर सुनील ने गीत से मिलना-जुलना बढ़ा दिया, लेकिन वह उसे इग्नोर करती थी। सुनील ने बताया कि करीब एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सुनील ने गीत को अहसास नहीं होने दिया कि वह उसके बारे में सब जानता है। इसी बीच मौका पाकर सुनील ने गीत को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
4 of 6
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
सुनील कहते हैं कि प्रपोजल सुनते ही गीत के होश उड़ गए और उसने मना कर दिया। महीना बीत जाने के बाद सुनील अपनी बहन को लेकर गीत से मिलने गया और उससे खुलकर बात की। सुनील ने गीत की काउंसलिंग की और उसे समझाया कि एचआईवी पॉजीटिव का मतबल जिंदगी खत्म हो जाना नहीं। वह दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
शुरू में दिक्कत हुई, लेकिन फिर गीत मान हो गई और दोनों ने 23 मई 2011 को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में शादी कर ली। दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं। उनकी लाइफ बेहद खुशहाल है और अब उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया है। लेकिन इस स्टोरी में एक मार्मिक पहलू ये है कि सुनील के घरवालों को नहीं पता कि सुनील की शादी हो चुकी है और गीत एचआईवी पॉजीटिव है।
सच्ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
सुनील कहते हैं कि वे अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें यकीन है कि मां इस रिश्ते के लिए मान जाएगी, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों को यह समझने में वक्त लगेगा। अब सुनील बहुत जल्द गीत के बारे में घरवालों को बताने वाले हैं। तो, है न दिलचस्प कहानी।