प्राइड ऑफ ट्राइसिटी कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के 30 डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
2 of 7
इस कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला की ओर से चंडीगढ़ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से किया गया। इसमें ट्राइसिटी से करीब 150 से ज्यादा डाक्टरों ने शिरकत की। बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौजूद रहे।
विज्ञापन
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
3 of 7
अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में प्राइड आफ ट्राइसिटी का सम्मान पाने वालों में 13 डाक्टर चंडीगढ़ से, 8 मोहाली से व पांच डाक्टर पंचकूला से शामिल थे। इसके अलावा लाइफटाइम अचीवमेंट व अन्य अवार्ड से डाक्टरों को सम्मानित किया गया।
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
4 of 7
चंडीगढ़ से वीरांनजलि फाउंडेशन के प्रोजेक्ट नन्हीं जान को संचालित करने वाले डाक्टर संदीप छत्रपाल, फिस्टुला के इलाज में चंडीगढ़ को वर्ल्ड मैप लाने वाले डा. पंकज गर्ग, नेशनल हेल्थ मिशन की डाक्टर संगीता अजय कुमार, चंडीगढ़ के स्कूलों में हेल्थ एजुकेशन के प्रति अवेयनेस जगाने वाली डा. परमज्योति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
5 of 7
जीएमसीएच 32 के मनोचिकित्सक डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर बीएस चवन, पीजीआई चंडीगढ़ के इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एडिशनल प्रोफेसर डा. संजय बडाडा, आओ गांव चले प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने वाले डाक्टर रमनीक शर्मा, मेडिकल लीगल एक्शन ग्रुप चलाने वाले डाक्टर नीरज नागपाल, गाइनोकोलाजिस्ट डा. जीके बेदी, हार्ट फाउंडेशन की डा. नीरू बाली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
6 of 7
पीडियाट्रिशियन डा. अनिल कुमार, प्लास्टिक सर्जन डा. वीडी शर्मा, पीजीआई के हीप्टोलाजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर राधा कृष्ण धीमान सम्मानित हुए। पंचकूला से आईएमए प्रेसिडेंट डा. आरके कापटिया, डा. राजीव आर्या, डा. सुषमा नोहरिया, डा. सरोज अग्रवाल व डा. एमएस गुप्ता को सम्मान मिला। मोहाली से डाक्टर एसएस भाटिया, डा. दलेर सिंह, डा. तिरलोचन सिंह, डा. लवलीन सोढी, डा. कंवरजीत ढिल्लो, डा. जतिंदर सिंह, डा. राजेश गुलिया और डा. विवेक कोचर शामिल रहे।
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
7 of 7
डा. गुरविंदर कौर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मोहाली आईएमए के फाउंडर प्रेसिडेंट डा. अश्विनी कंसल, मोहाली आईएमए प्रेसिडेंट डा. जगमोहन कोचर, पंचकूला आईएमए के जनरल सेक्रेटरी डा. राजेश कुंडा, चंडीगढ़ आईएमए के प्रेसिडेंट डा. संदीप धवन, चंडीगढ़ आईएमए के सचिव डा. रमन अबरोल, आसमा फाउंडेशन के अनुपम गुप्ता, केके गोम्बर, रितिका खन्ना, पायल पुरी व राजीव गुप्ता को सम्मानित किया गया।