फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया

Sun, 31 Jan 2016 01:35 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
एसजीपीसी ने कनाडा सरकार की 'गे' समर्थक महिला मंत्री को सम्मानित किया है। इससे एक नया विवाद खड़ा हो सकता है। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन

एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया

2 of 7
एसजीपीसी ने कनाडा सरकार की 'गे' समर्थक महिला मंत्री को सम्मानित किया है। कैथलीन समलैंगिक शादियों के कानून और समर्थन के लिए जानी जाती हैं। बीते द‌िन प्रधान शिरोमणि कमिटी ने कैथलीन को सिरोपा भेंट नहीं करने की बात कही थी लेकिन कैथलीन के आने पर उन्हें मीडिया की गैरहाज़री में सम्मानित किया गया। इससे एक नया विवाद खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया

3 of 7
कनाडा की राजनीतिज्ञ और आंटेरियो प्रांत की 25 वीं प्रीमियर सह पहली महिला प्रीमियर कैथलीन वायन घोषित रूप से 'गे' समर्थक है। कैथरीन कनाडा में सरकार को प्रतिनिधित्व करने वाली पहली घोषित रूप से 'गे' मंत्री भी हैं।

एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया

4 of 7
कैथरीन वायन ने कनाडा में गे मैरिज, गे-सेक्स को कानूनी जाम पहनाने की दिशा में कई कदम  उठा चुकी हैं। कनाडा में गे-सेक्स और गे-मैरिज को कानूनी रूप से मान्यता दिलाने में कैथरीन अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन

एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया

5 of 7
अब विवाद ये है कि अकाल तख्त के 2013 के हुक्मनामे के मुताबिक समलैंगिक को सिरोपा नहीं दिया जा सकता। लेकिन कनाडा की 'गे' मंत्री को सम्मानित कर एसजीपीसी ने एक बार फिर से नए विवाद को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन

एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया

6 of 7
कनाडा की जब गे मंत्री कैथरीन स्वर्ण मंदिर पहुंची तो उन्होंने लंगर में जाकर सेवा की रोटियां बनाई। हालांकि उन्हें अकाल तख्त नहीं ले जाया गया। एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कर के बाद दूसरे नंबर पर माने जाने वाले एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी हरचरण सिंह बराड़ ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीसी ने कनाडा की 'गे' समर्थक मंत्री को सम्मानित किया

7 of 7
अकाल तख्त के हुक्मनामे और गे मंत्री को सम्मानित करने के सवाल पर एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी हरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि उन्होंने एसजीपीसी चीफ के प्रतिनिधि के तौर पर कनाडा के आंटेरियो की प्रीमियर कैथलीन वायन को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि हुक्मनामा सिख को लेकर जारी किया गया था किसी विदेशी को लेकर नहीं। कैथरीन चूंकि विदेशी हैं इसलिए उनको सिरोपा भेंट किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें