फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज की फाइनलिस्ट श्रेया से बातचीत, ग्लैमर पर बोलीं

Mon, 12 Dec 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
Miss North India Princess 2016
फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज 2016 की फाइनलिस्ट श्रेया से बातचीत की गई तो उन्होंने कांटेस्ट और ग्लैमर की दुनिया पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

2 of 7
Miss North India Princess 2016
फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 के लिए देशभर से चुनी गईं 12 फाइनलिस्ट एक दूसरे को ग्रूमिंग क्लासेज के दौरान बराबर की टक्कर दे रहीं हैं। इन प्रतिभागियों के लिए पंचकूला सेक्टर-3 स्थित होटल हॉली-डे इन में ग्रूमिंग क्लासेज आयोजित की जा रही है। रविवार को दौरान फोटो शूट सेशन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
Miss North India Princess 2016
इस दौरान इस इवेंट के कोरियोग्राफर जगनूर ने प्रतिभागियों को टिप्स दिए। ये सभी प्रतिभागी पिछले छह दिनों से ग्रूमिंग क्लासेज का हिस्सा हैं। प्रतिभागियों ने बताया कि इस ग्रूमिंग क्लासेज से उन्हें काफी नया सीखने को मिला है। उनमें बदलाव भी आया है। आत्मबल के साथ वह टाइम की पाबंद हो गई हैं।

4 of 7
Miss North India Princess 2016
काफी नया सीखने को मिला : श्रेया
उत्तराखंड की श्रेया ने बताया कि माता-पिता के मोटिवेशन की वजह से फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 के 12 फाइनलिस्टों में जगह बना पाईं हूं। ग्रूमिंग क्लासेज में काफी कुछ नया सीखने को मिला। खुद में काफी बदलाव महसूस कर रही हूं। सबसे बड़ा बदलाव टाइम का पाबंद होना है। 
विज्ञापन

5 of 7
Miss North India Princess -2016
श्रेया की आइडल सुष्मिता सेन हैं। वह उनकी नकल नहीं करना चाहती, सिर्फ अच्छाई में ढलना चाहती हैं। श्रेया ने बताया कि वह अमर उजाला की आभारी हैं। जिसकी वजह से उनको इस मंच का हिस्सा बनने का मौका मिला। वह कहती है कि उत्तराखंड के एक छोटे से जिले की रहने वाली हैं। आज इस मंच की वजह से ही उन्हें लोग नाम से जानने लगे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Miss North India Princess -2016
मेरा कंपटीशन खुद से : जाहिदा 
फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की प्रतिभागी लखनऊ की जाहिदा खानम ने बताया कि इस कांटेस्ट के लिए आयोजित ग्रूमिंग क्लासेज से सिर्फ आत्मबल ही नहीं बढ़ा, बल्कि पूरी पर्सनलिटी चेंज हो गई है। यहां काफी कुछ सीखने को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Miss North India Princess -2016
जाहिदा का कहना है कि मॉडलिंग में करिअर बनाने वाली लड़कियों के लिए अमर उजाला द्वारा करवाया जा रहा यह कांटेस्ट एक बेहतर प्लेटफार्म है। इस कांटेस्ट में जीत मेरी होगी। क्योंकि मैं हार्ड वर्किंग हूं। मेरा कंपटीशन खुद से है, दूसरों से नहीं। छह माह के मॉडलिंग करिअर में जाहिदा ने करीब 15 शो किए हैं और 10 से 12 शूट का हिस्सा बनी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें