फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मैं उस पढ़े-लिखे पिता की बेटी हूं, जिसने बेटी और बेटों में कभी फर्क नहीं किया: डॉली गुलेरिया

Fri, 30 Aug 2019 01:19 AM IST
ajay kumar रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
मैं उस पिता की बेटी हूं, जिन्होंने कभी बेटी और बेटे में फर्क नहीं किया। उन्होंने तो मेरी मां को एक अंकुर से पालकर वृक्ष बनाया। आज मैं गर्व से कहती हूं कि मेरी मां मशहूर पंजाबी लोक गायिका सुरेंद्र कौर का दुनिया में जो नाम चलता है, वो मेरे पिता की ही देन है। मां आज जिंदा होतीं तो 90 बरस की होतीं। 
विज्ञापन

2 of 6
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर मुस्कराहट और गर्व के साथ ये बातें पंजाब कोकिला व मशहूर लोक गायिका स्व. सुरेंद्र कौर की बेटी मशहूर पंजाबी लोक गायिका डॉली गुलेरिया ने अमर उजाला कार्यालय में आयोजित ’अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के शुभारंभ के मौके पर कहीं। कार्यक्रम में वह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने अमर उजाला को बधाई देते हुए कहा कि देश की हर बेटी अपराजिता है। बस वह खुद पर आत्मविश्वास रखे।
विज्ञापन

3 of 6
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
डॉली गुलेरिया ने कहा कि वर्तमान में देश की बेटियां हर मुकाम को हासिल कर रही हैं। इसलिए उन्हें मां दुर्गा का रूप धारण करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोग हमारा मां दुर्गा का रूप न ही देखें, तो अच्छा है’। उन्होंने कहा कि हर लड़की और महिला मां सरस्वती के रूप में ही अच्छी है। 

4 of 6
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
और उनका यही रूप होना चाहिए। डॉली गुलेरिया ने कहा कि वे अपनी मां की तरह ही गाती रहेंगी। उन्होंने अमर उजाला की पहल पर अपना मशहूर गीत ‘ओ बल्ले बल्ले, आज नच ले कुड़िए’ को गाकर सुनाया। साथ ही कहा कि उनके पिता प्रोफेसर जोगिंदर सिंह ने उनकी मां का हर पल साथ दिया।  
 
विज्ञापन

5 of 6
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
अपराजिता अभियान महिलाओं के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह महिलाओं को एक मंच देगा। एक अच्छा प्रयास है। इसके जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिलेगी और वह कामयाबी की ओर बढ़ेंगी। -पूनम रानी, इंटरनेशनल पैरा टेबल टेनिस प्लेयर 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के उत्थान के लिए पुरुषों की सोच में बदलाव लाना जरूरी है। उनका नजरिया बदलेगा तो महिलाएं खुद-ब-खुद आगे बढ़ेंगी। उनके पास अपार शक्ति व ऊर्जा है, जो उन्हें किसी भी मुकाम तक पहुंचा सकती है। -डॉ. हर्ष सिमरन कौर, प्रिंसिपल गुरुकुल स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें