फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा के करीब भारत तैनात करेगा अटैक हेलीकॉप्टर 'अपाचे', विंग कमांडर अभिनंदन फिर भरेंगे उड़ान

Fri, 30 Aug 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पठानकोट एयरबेस पर तैनात होगा अपाचे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय एयरफोर्स के बेडे़ में अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर शामिल हो चुका है। तीन सिंतबर को इसे पाकिस्तान से बेहद करीब स्थित एयरबेस में तैनात किया जाएगा। इसके बाद से बौखलाए पाकिस्तान की चिंता और बढ़ जाएगी। इस मौके को यादगार बनाने लिए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भी मौजूद रहेंगे। वो एक बार फिर पाक सीमा के करीब उड़ान भी भरेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
अपाचे हेलीकॉप्टर - फोटो : Social media
तीन सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पठानकोट एयरबेस में इन लड़ाकू हेलीकॉप्टर को तैनात कर लांच करेंगे। विंग कमांडर अभिनंदन इस समारोह के दौरान मिग-21 को उड़ाएंगे। इस रस्म के बाद अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर को पठानकोट एयरबेस पर ही तैनात किया जाएगा। पठानकोट में तैनात अपाचे के स्क्वाड्रन कमांडर ग्रुप कैप्टन एम शायलू होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
अपाचे हेलिकॉप्टर - फोटो : ANI
पाकिस्तान और चीन की सीमाओं को कवर करेगा ‘अपाचे’ 
पठानकोट एयरबेस पाकिस्तान सीमा के सबसे करीब है। अनुच्छेद 370 तोड़ने के बाद भारत-पाक में पनपे विवाद के बीच अपाचे को पठानकोट एयरबेस पर तैनात करना रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा विभिन्न मारक क्षमताओं से लैस अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर से चीन की सीमाओं को भी कवर किया जाएगा। 

4 of 5
एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI
बताया जा रहा है कि फिलहाल अपाचे अमेरिका व इजराइली वायुसेना का हिस्सा है। 30 एमएम मशीन गन और एंटी टैंक मिसाइल से लैस हैं। हेलीकॉप्टर में जमीनी टारगेट भेदने वाले हाइड्रा अनगाइडेड रॉकेट भी हैं जो दुश्मन के इलाके में 150 नॉटिकल माइल प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने में सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (फाइल फोटो)
पाक प्रशिक्षित आतंकियों के हमलों के बाद सुर्खियों में आया पठानकोट एयरबेस
जनवरी 2016 में पाक प्रशिक्षित आतंकियों के हमले के बाद पठानकोट एयरबेस सुर्खियों में आया था। 1971 और 1965 की जंग में पाकिस्तानी एयरफोर्स ने सबसे पहले पठानकोट एयरबेस को ही निशाना बनाया था। 1971 के युद्ध में पठानकोट सहित एयरफोर्स स्टेशन परिसर पर कुल 53 बार हमला हुआ था। पठानकोट एयरबेस पाक और चीन सीमाओं तक निगरानी करने में दक्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें