कटास राज मंदिर का जल अयोध्या ले जाते पदाधिकारी।
वहीं मंदिर निर्माण की पूजा अर्चना में गीता स्थली पवित्र भूमि ज्योतिसर की मिट्टी की महक भी आएगी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, सरस्वती नदी का जल और सरस्वती तीर्थ पिहोवा की मिट्टी को शामिल किया जाएगा। यह धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के लिए एक सौभाग्य की बात है कि विश्व प्रसिद्ध धरोहर राम जन्मभूमि मंदिर के पूजन में कुरुक्षेत्र के तीर्थों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।