फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव, जहां कोई भी शुर्भकार्य करने से पहले किया जाता अनोखा काम

Sun, 01 Jan 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा गांव है, जहां हर शुभ कार्य करने से पहले बेहद अनोखा काम किया जाता है और अब ये परंपरा बन चुकी है।
विज्ञापन

2 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
जी हां, ये सच है और ये गांव पंजाब के बठिंडा का है। गांव हररंगपुरा में हर शुभ काम को करने से पहले ब्लड डोनेशन किया जाता है। शादी हो या बर्थ-डे। सालगिरह हो या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम। किसी की नौकरी की ज्वॉइनिंग हो या रिटायरमेंट। काम की शुरूआत रक्तदान कैंप से की जाती है। अब रक्तदान कैंप परंपरा बन चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
घोड़ी पर चढ़ने से पहले, बर्थडे पर केक काटने से पहले। कीर्तन पाठ से पहले, बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने से पहले रक्तदान किया जाता है। इतना ही नहीं, बुजुर्गों की बरसी पर भी रक्तदान कैंप लगता है। यहां तक कि लोग शादी व धार्मिक कार्यकर्मों के​ लिए बनवाए जाने वाले कार्ड में भी रक्तदान का जिक्र करते हैं और गांव में ये परंपरा पिछले 7 सालों से चली आ रही है।

4 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
इसके पीछे मकसद बस एक कि खून की कमी से किसी की जान न जाए। गांव में मुहिम की शुरुआत 2009 में हुई, जब यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक नरेश पठानिया और विजय भट्ट हररंगपुरा गांव के युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे थे। गांव के युवाओं ने इस मुहिम में हिस्सा लेना शुरू किया। पहले गांव में खास मौकों पर रक्तदान कैंप लगाया जाता था।
विज्ञापन

5 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
इस बीच गांव के एक युवक हरविंदर सिंह ने अपनी शादी के मौके पर 16 फरवरी 2009 को रक्तदान कैंप लगवाया। हरविंदर ने घोड़ी चढ़ने से पहले रक्तदान किया। देखादेखी में गांव के राम सिंह फौजी ने भी अपनी शादी में 20 फरवरी 2016 को रक्तदान कैंप लगाया। राम सिंह बारात जाने से पहले ब्लड डोनेट किया। अब गांव के कई युवक अपनी शादी की सालगिरह पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
पावरकॉम से रिटायर्ड होने पर बूटा सिंह के बेटे जगजीत सिंह, नमतेज सिंह व जसपाल सिंह ने रक्तदान कैंप का आयोजन करवाया। नमतेज सिंह ने बेटे मनिंदर व बेटी पारस दीप कौर के जन्मदिन पर कैंप का आयोजन करवाते हैं। चमकौर सिंह बेटे लाडी के जन्मदिन पर कैंप लगवाते हैं। धर्मपाल टेलर ने बेटा होने पर पत्नी सरबजीत कौर के साथ कैंप लगवाया। बाबा लछमन हरी डेरे के बाबा 1008 धुन्नी दास की हर बरसी पर कैंप लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग बलजीत हर तीन महीने पर रक्तदान करते हैं। इसके चलते अब हर दिन कोई न कोई कैंप लगा रहता है। हररंगपुर से जिले के दूसरे गांव भी प्रेरित हो रहे हैं। कोटशमीर में मनजीत सिंह गोरा ने बहन सुखप्रीत कौर की शादी पर बारात का स्वागत रक्तदान कैंप लगाकर किया। इसमें बारातियों ने भी रक्तदान किया। जोधपुर रुमाना में महिलाओं ने रक्तदान ब्रिगेड बनाई है। गोविन्दपुरा गांव में भी यह परपंरा जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें