फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्यारः मां की मौत, कुतिया पाल रही बिल्ली के बच्चे, देखिए कैसे?

Sun, 17 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
इंसान ही नहीं, जानवर भी प्यार करना जानते हैं। मां की मौत हो गई तो कुतिया बिल्ली के बच्चों को पालने लगी। तस्वीरों में देखिए कैसे?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
यूं तो कुत्ता-बिल्ली एक दूजे के दुश्मन हैं, लेकिन जब मां की बात आती है तो जानवर भी दुश्मनी भुला देते हैं और प्यार निभाते हैं। ऐसा ही अनोखा प्यार देखने को मिला कुतिया और बिल्ली के बच्चों में।
विज्ञापन

3 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के गांव कन्हेटी में बिल्ली की मौत हो गई तो जूली नाम की कुतिया उसके बच्चों की परवरिश करने लगी। वह बिल्ली के बच्चों को दूध भी पिला रही है।

4 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
बिल्ली के बच्चों के प्रति कुतिया के अनोखे प्यार की यह कहानी जानकर हर कोई हैरान है। दूर-दूर से लोग उन्हें देखने के लिए आ रहे हैं। जो भी देखता, उसकी आंखें खुली रह जातीं।
विज्ञापन

5 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
कन्हेटी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने 'जूली' नाम की कुतिया को पाल रखा है। पिछले दिनों उनके घर में एक बिल्ली ने 6 बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद ही बिल्ली तो मर गई और 4 बच्चे भी मर गए, लेकिन 2 बच्चे बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र बताते हैं कि उसी दिन से पालतू 'जूली' ने इन दोनों बच्चों को दूध पिलाना शुरू कर दिया। अब इन्हें हर समय अपने साथ रखती है। अपने बच्चों की तरह पाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें