लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाला मशहूर हीरो बॉर्डर पर जवानों से हाथ मिलाता दिखा तो भीड़ इकट्ठी हो गई, उनकी एक झलक पाने को लोग टूट पड़े।
विज्ञापन
2 of 7
बॉर्डर पर मूवी की स्टारकास्ट
वो हीरो कोई और नहीं, 'कुक्कड़ कमाल का' सिद्धार्थ मल्होत्रा था। उनके साथ मनोज बाजपेयी, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा भी थे। ये चारों 26 जनवरी की सुबह पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर जवानों के साथ नजर आए।
विज्ञापन
3 of 7
बॉर्डर पर मूवी की स्टारकास्ट
चारों कलाकार अपनी मूवी 'अय्यारी' की प्रमोशन के सिलसिले में बॉर्डर पर पहुंचे और जवानों से मुलाकात की। नीरज पांडे की यह मूवी आर्मी के बैकग्राउंड पर बनी है और 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
4 of 7
बॉर्डर पर मूवी की स्टारकास्ट
फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा गुरु-शिष्य के किरदार में हैं। नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर भी हैं, जिन्हें साथ में 'अ वेडनेस डे' मूवी में भी देखा गया था। उस मूवी के निर्देशक भी नीरज पांडे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बॉर्डर पर मूवी की स्टारकास्ट
एक्टर मनोज बाजपेयी ने कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर की। बताया जा रहहा है कि 'अय्यारी' की टीम वाघा बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस समारोह में भी शामिल हुई, फिर जवानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन
6 of 7
बॉर्डर पर मूवी की स्टारकास्ट
'अय्यारी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा वफादार अधिकारी प्रमुख जय बख्शी की भूमिका में हैं। वह अपने संरक्षक कर्नल अभय सिंह (मनोज बाजपेयी) को अपना गुरु मानते हैं, लेकिन इस दौरान ऐसा क्या हो जाता है, जब गुरु-शिष्य की यह आज्ञाकारी जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ खड़ी हो जाती है।
'अय्यारी', अक्षय कुमार की मूवी पैडमैन को टक्कर देगी। पहले ये दोनों ही फिल्में 25 जनवरी को रिलीज हो रही थीं, लेकिन पद्मावत की रिलीज के चलते यह दोनों ही फिल्में आगे बढ़ गईं और अब 9 फरवरी को रिलीज होंगी।