फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय

Mon, 21 Dec 2015 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान जेल में मारे गए कैदी सरबजीत सिंह के जीवन में आधारित फिल्म 'सरबजीत' के शूटिंग सेट पर ऐश्वर्या अनोखे लुक में नजर आईं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय

2 of 6
फिल्म में ऐश्वर्या राय ‘सरबजीत’ की बहन ‘दलबीर कौर’ का किरदार निभा रही हैं, जिसने पाक जेल में बंद अपने भाई की रिहाई के लिए मुहिम छेड़ी थी। सेट से लीक हुई इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय आंखों पर चश्मा लगाए और पैरों में चप्पल पहने हुए सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय

3 of 6
फिल्म में एश्वर्या के इस नॉन ग्लैमर्स लुक पर उनके मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि उन्हें ऐश्वर्या के इस किरदार के मेकअप के लिए खूब रिसर्च करनी पड़ी, क्यों‍कि इस लुक में ऐश्वर्या को बिलकुल सिंपल और कम मेकअप के साथ नजर आना है।

'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय

4 of 6
सरबजीत की शूटिंग इस हफ्ते मुंबई में शुरू की गई है। अगले साल जनवरी में फिल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर, मलेरकोटला और पटियाला समेत कई शहरों में की जाएगी। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग दिल्ली में फरवरी में की जाएगी।
विज्ञापन

'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय

5 of 6
इससे पहले 'मेरीकॉम' बना चुके नेशनल अवॉर्ड विजेता उमंग कुमार की फ़िल्म 'सरबजीत' में दलबीर कौर की भूमिका के लिए ऐश्वर्या राय से पहले कंगना का नाम सामने आया था। वैसे कंगना के अलावा फ़िल्म में इस रोल के लिए प्रियंका का नाम भी उछला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय

6 of 6
गौरतलब है कि 61 साल की दलबीर कौर सरबजीत की बड़ी बहन हैं। 1990 में सरबजीत को बॉर्डर पार जाने पर भारतीय जासूस करार देकर फांसी की सज़ा सुनाई गई। लाहौर की जेल में सरबजीत को 23 साल तक रखा गया। दलबीर कौर पूरी जिंदगी अपने भाई को जेल से निकालने की कोशिश करती रहीं। जेल में ही साथी क़ैदी ने सरबजीत की हत्या कर दी। एक बहन के इसी संघर्ष को निर्देशक उमंग कुमार फ़िल्म में तब्दील करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें