फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख की पाक को चेतावनी, बताया पठानकोट हमले और राफेल डील का असली सच

Fri, 11 Nov 2016 08:57 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
1 of 7
एयरफोर्स स्टेशन स्टैंडर्ड प्रजेंटेशन - फोटो : अमर उजाला
एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसकी हरकतों और आतंकी कार्रवाई पर चेताते हुए कहा है कि हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन दुश्मन हमें कमजोर समझने की भूल न करे। दुश्मन यदि हमला करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देना भी हम जानते हैं। एयरफोर्स चीफ ने यह भी कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 7
एयरफोर्स स्टेशन स्टैंडर्ड प्रजेंटेशन - फोटो : अमर उजाला
इससे केवल देश की अर्थव्यवस्था, विकास और इंसानी जिंदगी को ही नुकसान पहुंचता है। भारत तो यह जानता है लेकिन पड़ोसी देश भी यदि ये समझ ले तो ही बेहतर होगा।राहा अंबाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन में प्रेजीडेंट स्टैंडर्ड समारोह में भाग लेने आए हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स चीफ ने कहा कि ये बात काफी गंभीर है कि पठानकोट हमले के दौरान आतंकी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर तक पहुंच गए थे लेकिन इस हमले से एयरफोर्स ने बहुत कुछ सीखा है। पठानकोट जैसा आतंकी हमला दोबारा नहीं हो इसके लिए देशभर के एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा अब बेहद कड़ी की जा चुकी है। अब किसी भी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर दाखिल होकर ऐसी वारदात को अंजाम देना संभव नहीं होगा।

4 of 7
एयरफोर्स स्टेशन स्टैंडर्ड प्रजेंटेशन - फोटो : अमर उजाला
2019 को एयरफोर्स बेड़े में पहुंच जाएगा राफेल- वायुसेना प्रमुख ने सितंबर में फ्रांस के साथ हुई राफेल काम्बेट जेट् ( गोले बरसाने की क्षमता वाले लड़ाकू एयरक्राफ्ट) डील का जिक्र करते हुए कहा कि इस डील के तहत करीबन 59 हजार करोड़ की लागत से इंडिया को 36 राफेल फाइटर मिलने वाले हैं और उम्मीद है कि पहला राफेल जेट वर्ष 2019 तक इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में पहुंच जाएगा। बाकी सभी राफेल जेट्स 2021 तक एयरफोर्स को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि जबरदस्त गोलाबारी की क्षमता वाले ये लड़ाकू जहाज ईस्टर्न और वेस्टर्न कमान को सौंपे जाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
एयरफोर्स स्टेशन स्टैंडर्ड प्रजेंटेशन - फोटो : अमर उजाला
रूस की मदद से अपग्रेड होंगे लड़ाकू जहाज- फिफ्थ-जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट (एफजीएफए) के अंतर्गत इंडियन एयरफोर्स रूस की मदद से अपने लड़ाकू जहाजों को अपग्रेड करेगा। सुखोई विमानों के फीचर्स को स्टेल्थ तकनीक के जरिए एडवांस किया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
एयरफोर्स स्टेशन स्टैंडर्ड प्रजेंटेशन - फोटो : अमर उजाला
सुखोई की मिसाइल रेंज को और ज्यादा बढ़ाकर, राडार सिस्टम को और एडवांस करके, सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को और डेवलप करके अपग्रेडेशन की जाएगी। लड़ाकू विमानों की तकनीकों में कई तरह के नए सिस्टम और नए साफ्टवेयर्स का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एयरफोर्स स्टेशन स्टैंडर्ड प्रजेंटेशन - फोटो : अमर उजाला
सातवें पे कमिशन की काफी त्रुटियों में हुआ सुधार- एयरफोर्स चीफ ने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि सातवें वेतन आयोग ने इस बार सिविल और डिफेंस का पे मैट्रिक्स अलग-अलग तैयार किया है। इसमें जो भी त्रुटियां हैं, उस बाबत एक ज्वाइंट ज्ञापन सातवें पे कमीशन के चेयरमैन को सौंपा जा चुका है।ज्ञापन में जिन त्रुटियों को दुरुस्त करने की बात कही गई थी, उसमें कई तो दूर कर ली गई हैं लेकिन कुछ अभी बाकी हैं। आयोग चेयरमैन की ओर से इनमें भी सुधार का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें