फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, डकैती की नीयत से एक और बैंक में खोदी सुरंग

Sat, 17 Jan 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
गोहाना में पिछले साल बैंक में सुरंग खोदकर लाखों की डकैती हुई थी, ठीक वैसे ही एक और बैंक में सुरंग खुदी मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल गोहाना बैंक डकैती की तर्ज पर कैथल के लघु सचिवालय के पास करनाल रोड पर वीरवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा के पीछे सुरंग खोद कर चोरी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

देखिए, डकैती की नीयत से एक और बैंक में खोदी सुरंग

2 of 5
चोरों ने करीब चार फुट सुरंग खोदी थी, लेकिन वह बैंक के अंदर तक सुरंग नहीं खोद सके। इसके बाद उन्होंने बैंक की छत पर लोहे के जाल को तोड़ा और बैंक के पीछे बने एक जनरेटर स्टोर में उतरे। जहां पर लॉकर रूम की दीवार पर लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़ा। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी कृष्ण मुरारी ने घटनास्थल का दौरा किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देखिए, डकैती की नीयत से एक और बैंक में खोदी सुरंग

3 of 5
बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 4 दिन की छुट्टी के बाद वीरवार को बैंक पहुंचा। जहां उन्हें बैंक के शौचालय के पास एग्जॉस्ट फैन गिरा हुआ मिला। उसने बैंक में बिजली मैकेनिक के आने जानकारी मांगी तो पता चला कि बिजली मैकेनिक को नहीं बुलाया गया। उसने अनहोनी की आशंका जताई और बैंक के ऊपर जाकर देखा तो लोहे के जाल का ताला टूटा हुआ था। साथ ही ऊपर से ही देखने पर पता चला कि बैंक के पीछे सुरंग खोदी गई है।

देखिए, डकैती की नीयत से एक और बैंक में खोदी सुरंग

4 of 5
कर्मचारी ने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निरीक्षण में पता चला कि चोरों ने बैंक के पीछे बंद चारदीवारी के प्लाट में घुसकर सुरंग खोद कर बैंक के लॉकर रूम में घुसने का प्रयास किया। जब वे इसमें सफल नहीं हो पाए तो बैंक के ऊपर लोहे का जाल तोड़कर नीचे तो उतर गए, लेकिन एग्जॉस्ट फेन तोड़ने के बाद वे अंदर नहीं घुस पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, डकैती की नीयत से एक और बैंक में खोदी सुरंग

5 of 5
लुटेरों ने बैंक के पीछे जनरेटर स्टोर के छत पर बनी जाली का ताला तोड़ा और अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने स्टोरी से लगती बैंक की दीवार पर लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़ा। एग्जॉस्ट फैन का छेद ज्यादा बड़ा नहीं था। लेकिन वे एग्जॉस्ट फैन के जरिए घुस नहीं पाए। सूचना के चार घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें