द ग्रेट खली भले ही अब WWE में न दिखें, लेकिन हरियाणा के दो पहलवान WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने उतरेंगे। देखिए, पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
खली के बाद WWE के रिंग में उतरेंगे ये दो भारतीय पहलवान
2 of 7
इन दोनों योद्धाओं में विश्व कबड्डी लीग के पूर्व चैम्पियन लवप्रीत सांघा और दो बार कुश्ती नेशनल हैवीवेट चैम्पियन रह चुके सतेंदर डागर शामिल हैं। मोगा जिले के डरोली भाई गांव के लवप्रीत सांघा कबड्डी से एनएक्सटी में शामिल हुये हैं। वहीं, सोनीपत जिले के बागरू गांव के सतेंदर दो बार के कुश्ती नेशनल हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं।
विज्ञापन
खली के बाद WWE के रिंग में उतरेंगे ये दो भारतीय पहलवान
3 of 7
6 फुट लंबे और 225 पाउंड के लवप्रीत सांघा 2014 में विश्व कबड्डी लीग में शीर्ष रेडर में से एक हैं। वे लीग चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। 6 फुट 4 इंच लंबे और 235 पाउंड के सतेंदर वेद पाल भारतीय कुश्ती में स्टैंडआउट हैं। वे दो बार नेशनल हैवीवेट चैम्पियन रह चुके हैं।
खली के बाद WWE के रिंग में उतरेंगे ये दो भारतीय पहलवान
4 of 7
WWE में उनके पसंदीदा खिलाड़ी अंडरटेकर हैं। वहीं 27 वर्षीय लवप्रीत विश्व कबड्डी लीग में हिस्सा ले चुके हैं। यह दोनों पहलवान WWE से जुड़ी प्रोफेशनल एनएक्सटी में भारत की प्रतिनिधित्व करने उतरेंगे। दोनों ने WWE में ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खली के बाद WWE के रिंग में उतरेंगे ये दो भारतीय पहलवान
5 of 7
लवप्रीत और सतेंदर आरलैंडो स्थित डब्लूडब्लूई परफार्मेंस सेंटर में विदेशी भर्तियों की नई कक्षा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह नई भर्तियां मैक्सिको, आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, सर्बिया, जर्मनी, कनाडा और संयुक्त राष्ट्र से हुई हैं। डब्लूडब्लूई परफार्मेंस सेंटर डब्लूडब्लूई के डेवलपमेंट डिविजन एनएक्सटी का घर है।
विज्ञापन
खली के बाद WWE के रिंग में उतरेंगे ये दो भारतीय पहलवान
6 of 7
7 ट्रेनिंग रिंग्स, विश्वस्तरीय स्ट्रेन्थ एवं कंडीशनिंग प्रोग्राम और आधुनिकतम एडिट एवं प्रोडक्शन फैसिलिटीज के साथ, परफार्मेंस सेंटर नये प्रशिक्षुओं को व्यापक प्रोग्राम के माध्यम से उनका कौशल निखारने की अनुमति प्रदान करता है। इसमें इन-रिंग प्रशिक्षण, शारीरिक तैयारी और चरित्र विकास शामिल है।
खली के बाद WWE के रिंग में उतरेंगे ये दो भारतीय पहलवान
7 of 7
‘ट्रिपल एच’ के नाम से मशहूर WWE के कार्यकारी उपाध्यक्ष पॉल लेवेस्क ने कहा ‘एनएक्सटी परिवार में भारत के दो और दिग्गज खिलाड़यों के शामिल होने से WWE की प्रसिद्धि में विस्तार होगा। हमें उम्मीद है कि यह दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से खेल को और ऊंचाईयों तक ले जाएंगे।’