फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद 12 साल की मासूम को जिंदा जला दिया, बवाल

Sat, 27 Feb 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
बीते 8 दिन से वो 12 साल की मासूम बच्ची से रेप कर रहा था। बच्ची ने जब अपने घर वालों को बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया। दिल दहला देने वाली हैवानियत की यह घटना पंजाब के लुधियाना की है। बुरी तरह से झुलसी बच्ची ने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। घटना के बाद लुधियाना में पीड़ित परिजनों के साथ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रेप के बाद 12 साल की मासूम को जिंदा जला दिया, बवाल

2 of 6
लुधियाना के शेरपुर इलाके में बुधवार देर रात दुराचार के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई गई बारह साल की मासूम ने वीरवार को पीजीआई से वापस आते समय दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही इलाके के लोग पीड़ित बच्ची के घर के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए। सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस भी वहां पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने दिल्ली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

रेप के बाद 12 साल की मासूम को जिंदा जला दिया, बवाल

3 of 6
पुलिस ने लोगों को शांत कराया। रेहड़ी चालक सुनील, उसके भाई अनिल कुमार, लक्ष्मण कुमार और पिता हरीश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां है। बुधवार शाम उनकी चाची की मौत हो गई थी। वह घर से करीब दो किमी दूर रहने वाली चाची के घर चले गए। घर में उनकी दोनों बेटियां थीं।

रेप के बाद 12 साल की मासूम को जिंदा जला दिया, बवाल

4 of 6
मौके का फायदा उठाकर आरोपी सुनील उनके घर में घुस आया और दुराचार किया। जब बच्ची ने उसे यह बात अपने परिजनों को बताने की बात कही तो उसने बच्ची पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। चीखने की आवाज सुनकर पीड़िता की छोटी बहन वहां से दौड़कर सीधे अपने पिता के पास पहुंची और सारी बात बताई। पिता जब तक घर पहुंचते बच्ची बुरी तरह झुलस चुकी थी। वह तुरंत उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन

रेप के बाद 12 साल की मासूम को जिंदा जला दिया, बवाल

5 of 6
पीजीआई अस्पताल के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया। वापस लाते समय करीब सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। संगीता की मौत से गुस्साए लोगों ने वीरवार सुबह आठ दिल्ली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी दो ट्रकों में भर कर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उनसे पैसे मांगे थे। मामले में पुलिस ने सुनील, उसके भाइयों और पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सुनील के भाइयों और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के बाद 12 साल की मासूम को जिंदा जला दिया, बवाल

6 of 6
एसीपी साउथ राजिंदर सिंह चीमा ने बताया कि बच्ची ने बुधवार रात को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था कि आरोपी सुनील उसके साथ 8 दिन से दुराचार कर रहा था। बुधवार को उसने सुनील से कहा था कि वह इस बारे में अपने परिजनों को बताएगी। इसीलिए सुनील ने उसपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। जांच के दौरान पता चला कि सुनील के पिता व भाइयों को पता था कि वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता था लेकिन उन्होंने सुनील को रोका नहीं। पुलिस ने सुनील के भाइयों और पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सुनील फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें