अब पंडित को शादी समारोह या हवन के दौरान दक्षिणा देने के लिए बार-बार जेब खंगालना बीते जमाने की बात हो गई है। ये नया तरीका देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पंडित ने हवन में कैशलेस सिस्टम से ली अपनी दान-दक्षिणा
- फोटो : अमर उजाला
कैशलेस सिस्टम की ओर बढ़ते हुए जहां आम नागरिक जागरूक हो रहा है, वहीं पंडित जी भी हवन में अपडेट होकर पहुंचने लगे हैं, ताकि जजमान अगर खुल्ले पैसे ना होने का बहाना बनाए तो तुरंत कहे कि पेटीएम करो।
विज्ञापन
3 of 4
Paytm
इसकी एक बानगी शुक्रवार को उपमंडल के गांव खेड़ा स्थित राजकीय आरोही मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय मिश्रा के बेटे के जन्मदिवस समारोह के दौरान आयोजित हवन में पंडित जी को दक्षिणा के रूप में राशि पेटीएम से करनी पड़ी।
पंडित सुरेश कुमार ने बताया कि वे इससे पहले भी कई विवाह कार्यक्रम और हवन में दक्षिणा पेटीएम से करवा चुके हैं। उधर, मधुर मिश्रा के जन्मदिवस के अवसर पर हवन के बाद प्रिंसिपल ने अपने गांव कादमा में त्रिवेणी भी लगाई और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व प्रिंसिपल जयप्रकाश शास्त्री, संतोष देवी, किरण देवी, नसीब, मनमोहन, गुंजन मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।