फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौगाट फैमिली के साथ थिएटर में 'दंगल' देखने पहुंचे 250 लोग, तस्वीरें

Sat, 24 Dec 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
बलाली के लोगों ने लिया महावीर के ‘दंगल’ का लुत्फ - फोटो : अमर उजाला
फौगाट फैमिली के साथ थिएटर में 'दंगल' देखने 250 लोग पहुंचे। इस मौके पर क्या ताऊ, क्या ताई सभी बड़े उत्साह में दिखे। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
बलाली के लोगों ने लिया महावीर के ‘दंगल’ का लुत्फ
अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान गीता-बबीता के पिता महावीर के संघर्ष पर बनी फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज पर बलाली गांव के लोगों के लिए पूरा शो बुक कराया गया। इस स्पेशल शो की बुकिंग भी आमिर खान की ओर से कराई गई।
विज्ञापन

3 of 7
बलाली के लोगों ने लिया महावीर के ‘दंगल’ का लुत्फ
महावीर पहलवान के परिजनों व ग्रामीणों की टिकट से लेकर खाने-पीने का इंतजाम फिल्म से जुड़ी प्रमोशन कंपनी की ओर से कराया गया। महावीर की 82 वर्षीय मां से लेकर पांच साल के बच्चे ने दंगल फिल्म का लुत्फ उठाया।

4 of 7
Bhiwani Dangal movie
शो शुरू होने से घंटे भर पहले ही बलाली गांव के बुजुर्ग, युवा बच्चे यहां सनसिटी सिनेमा पहुंच गए। इनमें गीता की दादी ज्ञानो देवी, मौसी निर्मला मुन्नी, चाचा सज्जन सिंह, पुत्रवधू मीनाक्षी, सुनील, नरेश, परिवार में दादा होशियार सिंह, निंबो देवी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सिनेमा हॉल में फिल्म देखते हुए महावीर पहलवान की माता ज्ञानो देवी
महावीर के संघर्ष व बेटियों की मेहनत-उपलब्धियों पर बनी इस फिल्म के प्रति ग्रामीणों में इतना चाव रहा कि सिनेमा हॉल की क्षमता थी 215 की, लेकिन पहुंच गए 280 दर्शक। सिनेमा हॉल प्रबंधकों को अतिरिक्त सीटों का इंतजाम कराना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 7
गांव बलाली से दंगल फिल्म को देखने पहुंचे दादा होशियार सिंह
सिनेमा हॉल प्रबंधक करन यादव ने बताया कि यह शो महावीर पहलवान के परिवार और गांव के लोगों के लिए विशेष तौर पर बुक कराया गया। टिकट से लेकर जलपान तक सारी व्यवस्था फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी कंपनी की ओर से कराई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bhiwani Dangal movie
भिवानी की बेटियों की संघर्ष-गाथा पर आधारित फिल्म दंगल दर्शकों को चुंबक की तरह खींच लाई। पहले से लेकर पांचवें शो रात साढ़े आठ बजे तक हाउस फुल रहा। रात 10 बजे के अंतिम शो तक हाउस फुल रहे। पहले शो में दर्शकों की तादाद 205 रही। बाद के सभी शो में 230 से ऊपर ही दर्शकों की संख्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें