पांच राज्यों के चुनाव नतीजे बेशक कल आएंगे लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने एग्जिट पोल आते ही जश्न की तैयारियां कर ली हैं। देखिए
विज्ञापन
2 of 5
कांग्रेस और 'आप' ने एडवांस में की लड्डूओं की बुकिंग
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने तो लड्डू, ढोल और पटाखों के आर्डर एडवांस में ही कर दिए हैं। सिविल लाइन एरिया के मशहूर मिष्ठान भंडार में चुनाव नतीजों के बाद होने वाले जश्न में बांटे जाने के लिए लड्डू बन रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कांग्रेस और 'आप' ने एडवांस में की लड्डूओं की बुकिंग
- फोटो : अमर उजाला
लवली स्वीट शॉप मालिक एनपी सिंह ने बताया कि उनके पास राजनीतिक पार्टियों के आर्डर आने शुरू हो गए हैं और वे कल के लिए जोर शोर से लड्डू बना रहे हैं। पिछली बार लड्डू कम पड़ गए थे, इसलिए इस बार वे अभी से तैयारी में जुटे हैं।
4 of 5
- फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी की साझेदार लोक इंसाफ पार्टी ने दस क्विंटल से अधिक लड्डूओं का आर्डर दिया है। जश्न के लिए ढोल का भी इंतजाम कर लिया गया है। वहीं कांग्रेस भी लड्डुओं, ढोल, आतिशबाजी को एडवांस में बुक कर जश्न की प्लानिंग कर रही है।
कांग्रेस और 'आप' ने एडवांस में की लड्डूओं की बुकिंग
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ही दलों के नेता दावा कर रहे हैं कि कल नतीजों के साथ ही जश्न शुरू हो जाएंगे। हालांकि अकाली भाजपा गठबंधन ने नतीजों को लेकर जश्न की तैयारी के बारे में चुप्पी साधी हुई है।