दरअसल, छोटे पर्दे के प्रसिद्ध सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढी’ गुरचरण सिंह ने शुक्रवार को परिवार के साथ सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद भाई दिलबाग सिंह ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। गुरुचरण सिंह ने कहा कि वह पहली बार सुल्तानपुर लोधी के इस गुरुधाम के दर्शन करने आए हैं, जहां आकर उन्हें असीम शांति का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
‘तारक मेहता’ सीरियल के बारे में रोचक बातें
सोढी ने कहा कि मैं खुश हूं कि मेरी एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है। इसके बाद उन्होंने पवित्र काली बेई के दर्शन किए। काली बेई पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी खिंचवाई। गुरचरण सिंह बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कवलनैन सिंह केनी से भी मिले। केनी ने उन्हें गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के इतिहास और श्री गुरु नानक देव से इस स्थान के संबंध के बारे में बताया।
4 of 7
तारक मेहता
- फोटो : gettyimages
गुरचरण सिंह ‘सोढी’ ने ‘तारक मेहता के उल्टा चश्मा’ के कलाकारों के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीरियल में जेठालाल (दिलीप जोशी) के पिता चंपक लाल का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट अपने ऑन स्क्रीन बेटे से नौ साल छोटे हैं।
टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी और गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह चचेरे भाई हैं। डेस्पेरेट बैचलर पोपट लाल उर्फ शाम पाठक असल जिंदगी में शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता हैं।
विज्ञापन
6 of 7
tarak mehta
- फोटो : File Photo
आत्मा राम तुकाराम का किरदार निभाने वाले मंदार चांदवडकर रियल लाइफ में इंजीनियर हैं। शो में भाई-बहन बने दया बेन और सुंदर लाल असल जीवन में भी भाई बहन हैं।
सुंदर लाल बने मयूर पेशे से कलाकार हैं। गुजरात गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी बनाने में उनकी अहम भूमिका होती है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट भी डिजाइन कर चुके हैं।