फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: ऐड्रेस प्रूफ बनवाना बेहद आसान, 63 डॉक्यूमेंट्स की नई लिस्ट

Mon, 07 Nov 2016 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
कार्यालयों में लोग
लाखों लोगों के लिए खुशखबरी। अब आईडी प्रूफ से लेकर ऐड्रेस प्रूफ बनवाना बेहद आसान हो गया है। सरकार ने 63 डॉक्यूमेंट्स की नई लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन

2 of 8
कार्यालयों में लोग
लिस्ट में दिए गए डॉक्यूमेंट्स का यूज कर आप बर्थ सर्टिफिकेट, आइडेंटिटी प्रूफ से लेकर ऐड्रेस प्रूफ तक आसानी से बनवा सकते हैं। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इसके लिए एक डिटेल लिस्ट बनाई है, जिसमें 63 डॉक्यूमेंट्स को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
कार्यालयों में लोग
63 डॉक्यूमेंट्स के लिए चार कैटेगरी बनाई है। इनमें आईडी प्रूफ, ऐड्रेस प्रूफ, बर्थ सर्टिफिकेट और रेजीडेंस प्रूफ को शामिल किया गया है। बैंक अकाउंट, पासपोर्ट बनवाने, सरकारी सब्सिडी, स्कॉलरशिप, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, नया मोबाइल और टेलीफोन कनेक्शन में यूज कर सकते हैं।

4 of 8
कार्यालयों में लोग
एड्रेस प्रूफ के लिए 33 डॉक्यूमेंट्स आ सकते हैं काम। आज कल कई सारी सर्विसेज के लिए आपको एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है। ऐसे में लिस्ट में 33 डॉक्यूमेंट्स को शामिल किया गया है। जिनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट्स होने आपके एड्रेस प्रूफ के लिए काफी होगा।
विज्ञापन

5 of 8
कार्यालयों में लोग
इन डॉक्यूमेंट्स में क्रेडिट कार्ड बिल, प्रॉपर्टी टैक्स बिल, पोस्ट ऑफिस अकाउंट की पासबुक, बैंक अकाउंट की पासबुक, पासपोर्ट, इन्श्योरेंस पॉलिसी, व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इनकम टैक्स एसेसमेंट ऑर्डर, रजिस्टर्ड सेल और रेंट एग्रीमेंट, रजिस्ट्रर्ड कंपनीज के लेटरहेड पर एड्रेस वैरिफिकेशन, गैस कनेक्शन बिल, पत्नी का पासपोर्ट, माता-पिता का पासपोर्ट (अव्यस्क के लिए), पोस्ट ऑफिस का एड्रेसकार्ड, जाति और डोमेसाइसल सर्टिफिकेट।
विज्ञापन

6 of 8
कार्यालयों में लोग
इनके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेट, किसान पासबुक, सीजीएचएस और ईसीएचएस कार्ड, पेंशनर कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, एमपी, एमएलए और राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट, आर्म लाइसेंस, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जारी सर्टिफिकेट, बैंक के लेटर हेड पर फोटे के साथ जारी सर्टिफिकेट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गवर्नमेंट फोटो आईडी कार्ड, पानी का बिल, लैंडलाइन टेलिफोन बिल, राशन कार्ड, दिव्यांग सर्टिफिकेट, बिजली का बिल, स्वतंत्रता सेनानी कार्ड।
विज्ञापन

7 of 8
कार्यालयों में लोग
आईडी प्रूफ के लिए फोटो के साथ ATM कार्ड, फोटो के साथ क्रेडिट कार्ड, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट का फोटो के साथ एड्रेस कार्ड, गवर्नमेंट फोटो, आईडी कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा कार्ड, आर्म लाइसेंस, पेंशनर फोटो कार्ड, स्वंत्रता सेनानी कार्ड, सीजीएचएस, ईसीएचएस कार्ड, गजटेड ऑफिसर द्वारा जारी सर्टिफिकेट, दिव्यांग सर्टिफिकेट, किसान फोटो पासबुक, शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटो आईडी
वोटर आईडी।
विज्ञापन

8 of 8
कार्यालयों में लोग
रेजिडेंस प्रूफ के लिए पीडीएस कार्ड, पासपोर्ट, सीजीएचएस, स्टेट हेल्थ कार्ड, ईसीएचएस, ईएसआईसी मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, सरकारी एजेंसी द्वारा जारी बर्थ सर्टिफिकेट, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी फेमिली कार्ड, पेशन कार्ड। जन्मतिथि के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, सेकेंड्री स्कूल लेवल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, गजटेड ऑफिसर द्वारा जारी सर्टिफिकेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें