फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में अदानी ग्रुप की मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनें डायवर्ट

Wed, 30 Dec 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
अदानी ग्रुप की मालगाड़ी अंबाला में उसी जगह बेपटरी हो गई, जहां एक दिन पहले बोगी में आग लगी थी। हादसे के बाद अंबाला-लुधियाना रूट की कई ट्रेनें डाइवर्ट करनी पड़ी। देखिए डिटेल।
विज्ञापन

अंबाला में अदानी ग्रुप की मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनें डायवर्ट

2 of 6
अंबाला कैंट स्टेशन से कुछ दूरी पर लुधियाना जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद रेलगाड़ियों का आवागमन सुचारू कराया जा सका। इस हादसे के कारण अभी सामने नही आ पाये हैं लेकिन डीआरएम दिनेश कुमार ने मामले की जांच की बात कही है।

विज्ञापन

अंबाला में अदानी ग्रुप की मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनें डायवर्ट

3 of 6
स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना जैसे ही रेलवे को मिली तो आनन फानन में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा ले तुरंत राहत के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी अंबाला कैंट से चली थी और इसे लुधियाना जाना था लेकिन जैसे ही गाड़ी जंडली फाटक के नजदीक पहुंची वैसे ही गाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए और काफी दूर जाकर गाड़ी की ब्रेक लगी। ये मालगाड़ी अदानी ग्रुप की थी।

अंबाला में अदानी ग्रुप की मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनें डायवर्ट

4 of 6
मौके पर पहुंचे अंबाला रेलमंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे के कारण का अभी पता नही चला है मामले की जांच की जाएगी। इस हादसे के दौरान अंबाला रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार घंटों मौके पर ही खड़े रहे। इस दौरान डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार मौके पर ही तैनात रहे। उन्होंने मौके इस घटना की तमाम बारिकियों को देखा और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

अंबाला में अदानी ग्रुप की मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनें डायवर्ट

5 of 6
शाम को ट्रेक क्लीयर करवाने के बाद ही वे वापस लौटे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि ये हादसा किस वजह से हुआ।
इस दौरान कई ट्रेनों को डायवर्ट करके अपने गंतव्य के लिए निकाला गया। इसमें शामिल है- डाउन साइड में अमृतसर-कटिआर, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल, अमृतसर-सहरसा, पठानकोट- दिल्ली, यशवंतपुर एक्सप्रेम, अप साइड की दिल्ली-पठानकोट, अंबाला-नंगलडैम, सहरसा-अमृतसर ट्रेनों को डायर्वट किया गया। उधर, दो पैंसेजर ट्रेनों को राजपुरा तक चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में अदानी ग्रुप की मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनें डायवर्ट

6 of 6
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ‌बीते सोमवार को  अंबाला कैंट स्टेशन पर कालका-साईंनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई थी। आग से एस-5 बोगी पूरी तरह से जल गई। जहां ये हादसा हुआ वहीं वाशिंग सेक्शन से लगा रिजर्वेशन सेंटर भी था। इस दौरान काफी यात्री रिजर्वेशन के लिए भी मौजूद थे। आग की खबर मिलते ही यात्रियों में भी हड़कंप मच गया था। करीब डेढ़ घंटे के बाद चार फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें