जिस स्कूल से पढ़ाई करके वो इस मुकाम पर पहुंचा, ऐड गुरु बना। उसके लिए शख्स ने ऐसी जिंदादिली दिखाई, देखकर सभी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन
2 of 5
स्कूल स्टूडेंट
मैं आज जो भी हूं, स्कूल की बदौलत हूं। यह चैरिटी नहीं, बल्कि जो स्कूल से पाया हूं, स्कूल को लौटा रहा हूं। यह स्कूल को एक तोहफा है। यह बात स्कूनल को एक करोड़ रुपये देने वाले 1997 बैच के स्टूडेंट एड गुरु संदीप गोयल ने कही।
विज्ञापन
3 of 5
स्कूल स्टूडेंट
गुरु-शिष्य परपंरा भले ही अब पहले जैसी नहीं रही, लेकिन संदीप गोयल ने बुधवार को सेंट जोन्स हाई स्कूल सेक्टर-26 की प्रिंसिपल कविता सी दास को एक करोड़ रुपये देकर उदाहरण पेश किया। यह राशि स्कूल के विकास और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद के लिए दी।
4 of 5
स्कूल स्टूडेंट
- फोटो : File Photo
संदीप गोयल ने सेंट जोन्स-26 से पासआउट होने के बाद डीएवी कालेज से इंग्लिश ऑनर्स की। यहां गोल्ड मेडल से नवाजा गया। एफएमएस दिल्ली से एमबीए गोयल का विज्ञापन इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। वे एड गुरु के नाम से भी मशहूर हैं।
स्कूल हमेशा रहा दिल के करीब
एड गुरु संदीप गोयल ने बताया कि उनका स्कूल से खास लगाव रहा है। जब कोई डोनेशन की बात आई तो स्कूल का ही ध्यान आया। हंसते हुए कहा कि कोई बड़ा तो नहीं, बस स्कूल के लिए छोटा सा काम किया है। संदीप गोयल के सम्मान में बुधवार को एक समारोह का आयोजन भी किया गया। इसी दौरान उन्होंने यह चेक स्कूल प्रिंसिपल को सौंपा। गोयल ने बताया कि आज फिर वही पुराने दिन याद आ गए।