फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अजनाला पुलिस पर हमले में बोलीं कंगना रणौत-मैं अमृतपाल से खालिस्तान पर डिबेट को तैयार हूं बशर्ते...

Sat, 25 Feb 2023 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी। मुझ पर कई मामले दर्ज किए गए थे, मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और अमृतपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने पर वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों के हमले पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी। मुझ पर कई मामले दर्ज किए गए थे, मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ ना जो मैंने कहा था। अब समय है गैर-खालिस्तानी सिखों को स्थिति और इरादा स्पष्ट करने के लिए। 

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया- छह सम्मन, एक गिरफ्तारी वारंट, पंजाब में मेरी फिल्मों पर प्रतिबंध, मेरी कार पर हमला... देश को एक साथ रखने की एक राष्ट्रवादी कीमत चुकाता है। भारत सरकार द्वारा खालिस्तानियों को आतंकवादी घोषित किया जाता है। यदि आप संविधान में विश्वास करते हैं, तो आपको इस पर अपनी स्थिति के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।



कंगना ने कहा कि अमृतपाल ने देश को खुली चुनौती दी है कि अगर कोई उनके साथ बौद्धिक चर्चा करने को तैयार है तो वह खालिस्तान की मांग को सही ठहरा सकता है। अगर मुझे खालिस्तानियों ने पीटा/हमला नहीं किया या गोली नहीं मारी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस से भिड़ते अमृतपाल समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के वरिंदर सिंह ने लवप्रीत सिंह व अमृतपाल समेत उसके 30 समर्थकों पर अपहरण व मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद लवप्रीत व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी को तो पुलिस ने पहले ही रिहा कर दिया था लेकिन लवप्रीत को रिहा करने के लिए अमृतपाल ने बुधवार को थाने के बाहर धरने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को अमृतपाल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के साथ अपने समर्थकों सहित थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने बैरिकेड तोड़ डाले और तलवारों व बंदूकों के साथ थाने पर हमला कर दिया, जिसमें एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद घंटों थाने के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फाइल
किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के कारण कंगना रणौत को पंजाब में किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था। दिसंबर 2021 में मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया था। हालांकि बाद में कंगना के माफी मांगने पर किसानों ने उन्हें जाने दिया। 

4 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
इस वाकया के बाद कंगना ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि पंजाब में अगर मेरे साथ सुरक्षा ना हो तो मेरा क्या होगा। कई लोग मेरे नाम से राजनीति कर रहे हैं। यह उसी का नतीजा है कि मेरी गाड़ी की घेराबंदी की गई है। अगर यहां पुलिस मौजूद नहीं होती तो मेरी खुलेआम लिंचिंग की जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत। - फोटो : Instagram
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में हुई सुरक्षा चूक पर भी कंगना ने निशाना साधा था। कंगना रणौत ने पंजाब को आतंकी गतिविधियों का अड्डा बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर हम अभी नहीं रोकते तो देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें