अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग खत्म होते ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भूत बन गई है। वह केवल एक आदमी को दिखेगी। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 5
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
हैरान मत हों, बात हो रही है अनुष्का शर्मा की ‘NH10’ के बाद दूसरी होम प्रोडक्शन फिल्म 'फिल्लौरी' की शूटिंग की। फिल्म की शूटिंग पंजाब के पटियाला के एक होटल में चल रही है। फिल्म में अनुष्का शर्मा भूत का रोल कर रही हैं जो सिर्फ हीरो (सूरज शर्मा) को ही दिखती है।
विज्ञापन
3 of 5
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही फिलौरी फिल्म को खुद अनुष्का और उनके भाई कर्णेश प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अनुष्का, पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ और ‘लाइफ आफ पाई’ के स्टार सूरज शर्मा लीड रोल में हैं। 29 मई को हुए शूट में अनुष्का ने एक्टर सूरज शर्मा को अंगूठी पहनाई थी ।
4 of 5
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
गोल्डन लहंगे में अनुष्का रॉयल लुक में नजर आ रही थी तो सूरज भी ब्लू शेरवानी पहनकर पटियाला रियासत के रॉयल लुक में थे। इस फिल्म में पटियाला से पंजाबी आर्टिस्ट हॉबी धालीवाल भी काम कर रहे हैं। लव स्टोरी पर आधारित है फिल्म।
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
लव स्टोरी और पंजाबी मैरिज पर आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन अनशई लाल कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते अनुष्का ने कहा था कि, 'फिलौरी एक अद्भुत कहानी है जिसे पूरी करने में 100 महीने का वक्त लगा। फिल्म में बहुत सारा ह्यूमर, मसाला और वेडिंग फन के साथ एंटरटेनमेंट भरा हुआ है।