फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अजान विवाद’ को लेकर सोनू निगम के समर्थन में आए रणदीप हुड्डा, ट्वीट किया

Sun, 23 Apr 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने ‘अजान विवाद’ को लेकर सुर्खियों में आए सोनू निगम का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करके बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन

2 of 6
randeep hooda
सोनू निगम का समर्थन करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा कि सिंगर ने जो भी बयान दिया है, वह लाउड स्पीकर के खिलाफ है, ना कि किसी धर्म के खिलाफ। इसके लिए हुड्डा ने टि्वटर का सहारा लिया है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘सोनू निगम का बयान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ था, ना कि किसी धर्म के खिलाफ।
विज्ञापन

3 of 6
अब सोनू निगम का मौलवी को चैंलेज - फोटो : SELF
वहीं, दूसरी ओर सोनू निगम की ओर से की गई टिप्पणी के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। गन्नौर में आश मोहम्मद, मोहम्मद सलीम, एडवोकेट गुलशाद आदि ने इससे पूर्व पुलिस को शिकायत दी थी और अब कार्रवाई न होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। ऐेसे में अब सोनू निगम की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं।

4 of 6
सोनू निगम
मामले में याचिकाकर्ता की ओर से याचिका दाखिल करते हुए एमडी खान ने कहा कि सोनू निगम का अजान पर दिया गया बयान धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है। लाउड स्पीकर पर अजान मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज के लिए आमंत्रित करने के लिए एक क्रिया है, जो लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू निगम
याची ने कहा कि हमारा देश एक सेक्युलर देश है, जहां हर नागरिक को धर्म की पालना और उसके मार्ग पर चलने का अधिकार है। भारत एक ऐसा देश है, जहां अजान और आरती एक साथ होती है। इस प्रकार की संस्कृति वाले देश में सोनू निगम द्वारा दिया गया बयान सीधे तौर पर मुस्लिमों के अधिकारों पर चोट करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SONU NIGAM
एमडी खान ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में यदि इस प्रकार की देरी की गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले में पुलिस को निर्देश दिए जाएं कि वे आवश्यक कदम उठाते हुए सोनू निगम के खिलाफ कार्रवाई करें। हाईकोर्ट में इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें