पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डाक्टरों ने एक रेयर सर्जरी को अंजाम देकर न केवल महिला की जान बचाई, बल्कि उसकी सुंदरता को भी बरकरार रखा। हादसे में पलकों तक की उसकी खोपड़ी की खाल कटाई मशीन में फंसकर सिर से अलग हो गई थी, जिसे 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद फिर से जोड़ दिया गया।
आपके होश उड़ा देंगी इस रेयर सर्जरी की तस्वीरें
2 of 5
एक हादसे में 30 वर्षीय महिला के बाल सहित पूरी खोपड़ी की खाल, आंखों की भवें, पलकें और कान का हिस्सा उखड़ कर अलग हो गया। पीजीआई में डाक्टरों की दो टीमों ने 7 घंटे की सर्जरी कर उसे सफलतापूर्वक जोड़ दिया। पीजीआई में आयोजित 'एप्सीकॉन 2014' में इस केस को पेश किया, जिसे सर्जनों ने इसे खूब सराहा।
आपके होश उड़ा देंगी इस रेयर सर्जरी की तस्वीरें
3 of 5
सर्जरी में दो टीमों ने काम किया। प्लास्टिक डिपार्टमेंट के एचओडी डा. रमेश कुमार शर्मा, डा. सुनील गाबा, डा. सौरभ रावत व डा. सी वेद प्रकाश ने बताया कि एक टीम ने खोपड़ी के कटे हिस्से को संभाला। इस हिस्से में धूल और ग्रीस थी, जिसे बहुत सावधानी से साफ किया गया। खाल से बाल पूरी तरह से साफ कर दिए गए।
आपके होश उड़ा देंगी इस रेयर सर्जरी की तस्वीरें
4 of 5
इसके बाद कटे हिस्से की आर्टरी और वेन को माइक्रोस्केप की मदद से ढूंढी गई। दूसरी टीम ने महिला को संभाला। पहले उसकी ब्लीडिंग रोकी गई। फिर खून चढ़ाया गया। बीपी कंट्रोल होने के बाद उसे आपरेशन थियेटर ले आए, जहां उसे काफी मेहनत के बाद जोड़ दिया गया।
डा. जोसिद, प्लास्टिक सर्जन इलाइट मिशन हास्पिटल, केरल के अनुसार यह बहुत ही रेयर सर्जरी होती हैं, क्योंकि खून की नलियां बहुत ही छोटी और नाजुक होती हैं। इनको ढूढ़ने और जोड़ने में काफी मेहनत और सतर्कता की जरूरत पड़ती है। उन्हें देखने के लिए माइक्रोस्कोपी का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार तो वे मिलती नहीं।