फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, मेजर के माता-पिता समेत 3 लोगों की मौत

Sun, 24 Apr 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
विज्ञापन
1 of 5
सिरसा में सड़क हादसे में मेजर के माता-पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना में मेजर रोहित जाखड़ के माता-पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सिरसा के डबवाली में हुआ।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, मेजर के माता-पिता समेत 3 लोगों की मौत

2 of 5
सिरसा में सड़क हादसे में मेजर के माता-पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा संगरिया रोड़ (एनएच-54) पर गांव आसाखेड़ा के पास हुआ। मृतकों के नाम राय साहब जाखड़ और सुनीता रानी एवं रिंकू बताए जा रहे हैं। राय सा‌हब जाखड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। सुनीता और रिंकू की मौके पर मौत हुई। वहीं, उनके भतीजे नरेंद्र कड़वासरा निवासी पदमपुर को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, मेजर के माता-पिता समेत 3 लोगों की मौत

3 of 5
सिरसा में सड़क हादसे में मेजर के माता-पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान की तहसील पदमपुर जिला श्री गंगानगर निवासी राय साहब जाखड़ अपनी ‌पत्नी सुनीता, भतीजे नरेंद्र के साथ हिसार में साले की शादी में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। गांव चौटाला से अपने भानजे रमनदीप गोदारा उर्फ रिंकू को साथ लेने के बाद जाखड़ डबवाली की ओर रवाना हो गए। गाड़ी नरेंद्र चला रहा था। 

पेड़ से टकराई कार, मेजर के माता-पिता समेत 3 लोगों की मौत

4 of 5
सिरसा में सड़क हादसे में मेजर के माता-पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद ही गांव आसाखेड़ा के नजदीक आते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी एक दम पीछे की ओर मूव करके पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की पिछली सीट पर बैठे रिंकू तथा सुनीता रानी की मौका पर ही मौत हो गई। कार चालक नरेंद्र तथा परिचालक सीट पर बैठे राय साहब जाखड़ बुरी तरह से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, मेजर के माता-पिता समेत 3 लोगों की मौत

5 of 5
सिरसा में सड़क हादसे में मेजर के माता-पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे की खबर मिलते ही बलवीर सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी, चौटाला मौके पर पहुंची। भाई घनईया जी सेवा सोसायटी की एंबुलैंस भी पहुंची और घायलों के उपचार के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां, उपचार के दौरान जाखड़ ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल नरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर किया गया। उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें