फॉर्च्यूनर चालक एक दंपति को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते ले गया, उस कार पर प्राउड टू बी अकाली का स्टीकर देखकर लोग भड़क गए। फिर देखिए क्या हुआ...
विज्ञापन
2 of 5
दंपति को घसीटता ले गया फॉर्च्यूनर चालक
- फोटो : अमर उजाला
बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर सवार ने दूसरी ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी चालक मोटरसाइकिल सवारों को आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में दंपति गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
दंपति को घसीटता ले गया फॉर्च्यूनर चालक
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जैसे ही गाड़ी पर लगा प्राउड टू बी अकाली का स्टिकर देखा तो उनका गुस्सा फूट गया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को उलटा कर ईंट और पत्थरों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।
4 of 5
दंपति को घसीटता ले गया फॉर्च्यूनर चालक
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने घायल दंपति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। उनकी पहचान बलजीत सिंह और रमनदीप कौर निवासी बीड तलाब बठिंडा के तौर पर हुई है। वहीं मौकेे पर लोगों ने काबू किए गए कार सवार संदीप सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सोमवार शाम की है।
डॉक्टर गुरमेल सिंह का कहना है कि उक्त दंपति की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार गाड़ी चालक ने शराब पी रखी थी। थाना थर्मल के एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि उक्त गाड़ी चालक अपने गांव महल खुर्द से जिला बरनाला जा रहा था कि उसने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया है।