पीयू प्रशासन ने एबीवीपी के प्रदर्शन को आखिरकार वीरवार को मंजूरी दे ही दी। इस प्रदर्शन में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर भड़काऊ नारेबाजी की गई, तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एबीवीपी के प्रदर्शन को पीयू की मंजूरी
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर भड़काऊ नारेबाजी की गई और यह सब तथाकथित देशभक्ति की तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया। इस दौरान देश में रहना है तो भारत माता की कहना होगा, वंदे मातरम, एसएफएस शर्म करो जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन
3 of 5
एबीवीपी के प्रदर्शन को पीयू की मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और पीयू सिक्योरिटी भी मूक दर्शक बने सब देखती रही। एबीवीपी छात्र नेताओं ने कहा कि वे लाठी और तलवार उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे फिर चाहे उनका मुकाबला एसएफएस से ही क्यों न हो। वीसी ऑफिस के सामने बने राउंड अबाउट से शुरू होकर यह प्रदर्शन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, फिजिक्स डिपार्टमेंट, लॉ डिपार्टमेंट और गांधी भवन के पास से होते हुए स्टूडेंट सेंटर पहुंचा।
4 of 5
एबीवीपी के प्रदर्शन को पीयू की मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव हरी बरिकर और पीयू कैंपस के छात्र नेता हरमनजोत गिल ने कहा कि जिनको पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है वह पाकिस्तान चले जाएं और चाइना को पसंद करने वाले चीन जाएं।
एबीवीपी के प्रदर्शन को पीयू की मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह के भतीजे आ रहे सेमिनार में और पीयू ऑडिटोरियम देने को राजी नहीं
पीयू प्रशासन ने शुक्रवार को होने वाले एसएफएस के सेमिनार के लिए लॉ ऑडिटोरियम देने से मना कर दिया है। इसके बावजूद एसएफएस ने ओपन में ही सेमिनार करवाने की घोषणा कर दी है। मुख्य वक्ता सीमा आजाद के साथ इस सेमिनार में एसएफएस ने भगत सिंह के भतीजे डा. जगमोहन सिंह को भी सह वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया है। वहीं एबीवीपी छात्र नेताओं ने सेमिनार का विरोध करने की चेतावनी भी दी हुई है।