फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

Sun, 18 Oct 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
सुपरहिट बॉलीवुड मूवी आशिकी के हीरो राहुल रॉय अब किक्रेट में बॉलीवुड का तड़का लगाते नजर आएंगे। एक इंटरव्यू में बताई अपनी चाहत।
विज्ञापन

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

2 of 9
राहुल सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की तर्ज पर ही टेलीविजन क्रिकेट लीग (टीसीएल) के जरिये बॉलीवुड एक्टर आशिकी फेम राहुल रॉय खेल को प्रमोट करेंगे। इस लीग में क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी मिलेगा।
विज्ञापन

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

3 of 9
बॉलीवुड और क्रिकेटर मिलकर ऑडियंस को इंटरटेन करेंगे। अपनी इन योजनाओं का खुलासा अभिनेता राहुल रॉय ने हिसार में डाबड़ा चौक स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में किया।

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

4 of 9
राहुल ने कहा कि हिसार में भी अगर कोई प्रतिभावान खिलाड़ी है, तो वो उसे भी टीसीएल में मौका दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे हिसार में फिल्म की शूटिंग की तो गारंटी नहीं देते, लेकिन टीसीएल का एक क्रिकेट मैच जरूर हिसार में खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

5 of 9
25 साल पहले आई फिल्म आशिकी के जरिये धूम मचाने वाले बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने बताया कि आशिकी के बाद अब दोबारा से वो निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म चट्टान के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में रीलॉन्चिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

6 of 9
फिल्म चट्टान की शूटिंग नवंबर महीने में शुरू होने वाली है, जो अगले साल तक रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि आज भी ऑडियंस का एक वर्ग है, जो उनकी फिल्मों को देखना चाहता है।
विज्ञापन

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

7 of 9
आशिकी फिल्म आने के बाद रोमांटिक हीरो के तौर पर लोकप्रिय हुए राहुल रॉय ने कहा कि अब वो पर्दे पर रोमांस नहीं करेंगे बल्कि फिल्मों में गंभीर रोल निभाएंगे। कॉमेडी करना उनके बस का नहीं है, इसलिए गंभीर किरदार निभाने होंगे।

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

8 of 9
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उस समय जो गाने बनते थे, वैसे गाने आज नहीं मिलते। उस समय के गानों को आज भी पूरी शिद्दत के साथ सुना जाता है।
विज्ञापन

देखिए, 'आशिकी' करने वाले हीरो अब कैसे प्रमोट करेंगे क्रिकेट?

9 of 9
पत्रकारों से बातचीत खत्म होते ही कहा कि मेरी कांफ्रेंस की कवरेज को भी समाचार-पत्रों में स्थान दे देना, कहीं रामपाल के चक्कर में भूल मत जाना। इस पर जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि मुंबई में भी रामपाल के चर्चे हैं क्या? तो उन्होंने जवाब दिया कि कुछ चैनलों पर सारा दिन रामपाल की ही गाथा चलती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें