जंक फूड खाने की आदत है तो सावधान हो जाइए। आपको जानलेवा बीमारी हो सकती है और आप मर सकते हैं। कैसे, 8 क्लिक में जानिए। रिपोर्टः आशीष वर्मा
Trending Videos
विज्ञापन
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
2 of 8
लगातार स्पाइसी खाने से ओरल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। पीजीआई के ईएनटी डिपार्टमेंट की ओपीडी में ऐसे केस आ रहे हैं। ईएनटी के प्रोफेसर डॉ. अशोक गुप्ता बताते हैं कि मसालेदार खाने से पेट में एसिड बनता है। उससे अल्सर और मुंह में छाले हो सकते हैं। यदि एक हफ्ते तक छाले ठीक नहीं होते हैं तो इसे गंभीरता से लें। अच्छे डॉक्टर से चेकअप करवाएं। अपनी तरफ से कोई दवा न लें।
विज्ञापन
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
3 of 8
गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 में आयोजित कांफ्रेंस में हिस्सा लेने आए डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि उनकी हफ्ते में दो बार ओपीडी होती है। हर ओपीडी में ओरल कैंसर के 50-60 नए केस आते हैं। इनके मुख्य कारण तंबाकू, मिलावटी व स्पाइसी खाना है।
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
4 of 8
डॉ. गुप्ता ने बताया किआजकल मसाले भी काफी मिलावट वाले हैं, जो पेट खराब करते हैं। यह रिस्क फैक्टर उन लोगों में ज्यादा होता है, जो डायबिटीज, कब्ज व हाइपरटेंशन के मरीज होते हैं। उनका कहना है कि सीधा सा मतलब यह है कि यदि आपके मुंह में छाले या गांठ है और एक हफ्ते तक वह जस की तस है तो जरूर डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
5 of 8
डॉ. गुप्ता ने बताया कि सब्जियों में काफी मिलावट हो रही है। उससे भी कैंसर होने की संभावना रहती है। लोगों को चाहिए कि वे सब्जियों को अच्छी तरह से रगड़कर पानी में साफ करें। कम से कम 15 मिनट तक सब्जियों को पानी से धोना चाहिए।
विज्ञापन
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
6 of 8
डॉ. गुप्ता ने दावा किया कि अब कैंसर के ट्रेंड में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वह ज्यादा आक्रामक हो रहा है। यदि अब तेजी से और ज्यादा खतरनाक तरीके से मुंह में फैलता है। यदि ओरल कैंसर की अनदेखी की गई तो यह जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
7 of 8
डॉ. गुप्ता के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के पब्लिक हेल्थ एंड प्राइमरी डिपार्टमेंट की जरनल आफ कैंसर एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित स्टडी बताती है कि इंडिया में ओरल कैंसर का बोझ बढ़ता जा रहा है। हर एक लाख की आबादी में 20 लोग ओरल कैंसर से पीड़ित हैं।
जंक फूड खाने से मर सकते हैं आप, 8 क्लिक में जानें कैसे?
8 of 8
कैंसर के ओवरआल मरीजों में 30 प्रतिशत हिस्सा सिर्फओरल कैंसर वालों का है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सटीक इलाज यही है कि जितनी जल्दी पहचान हो सके। दांतों की प्रापर जांच भी करवाते रहना चाहिए। इससे भी कैंसर का पता चलता है।