फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के गीत 'बापू सेहत के लिए हानिकारक..' पर इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

Mon, 02 Jan 2017 03:30 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हानिकारक बापू पर बयान
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' हर तरफ छायी हुई है। फिल्मी जगत से लेकर खेल की दुनिया तक इसके चर्चे आम हैं। ऐसे में इसे लेकर बयान भी लगातार आ रहे हैं। जानिए अब फिल्म से जुड़ा कौन-सा बयान सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 6
हानिकारक बापू पर बयान - फोटो : File Photo
बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है...। मां-बाप की ओर से दी जाने वाली शिक्षा अक्सर उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अहम साबित होती है। ऐसे में यह हानिकारक नहीं है, हां इस गाने को सुनकर थोड़ी हंसी जरूर आती है। गुड्डे-गुड़ियों से खेलने के वक्त से मैंने अपनी बेटियों को कुश्ती के गुर सिखाने की शुरुआत कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
हानिकारक बापू पर बयान - फोटो : अमर उजाला
तमाम विपरीत हालात की परवाह किए बगैर अनुशासन और कठिन परिश्रम से बेटियों ने यह मुकाम हासिल किया। फौगाट बहनों के पिता महावीर ने दंगल मूवी के गाने पर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी।

4 of 6
हानिकारक बापू पर बयान - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल के जवाब में महावीर ने कहा कि बेटियों ने मेरे सपने को पूरा किया है। दंगल उनके परिवार की कहानी पर आधारित है। इसमें सच्चाई दिखाई गई है। पुस्तक ‘अखाड़ा’ में भी कई ऐसे अनछुए पहलुओं को छुआ गया है, जो खेल की बेहतरी के लिए जरूरी है। सोमवार से शुरू हो रहे प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे चरण में गीता सहित चार बहनें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हानिकारक बापू पर बयान - फोटो : अमर उजाला
दंगल से लिंगानुपात में सुधार के प्रयासों को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि फौगाट बहनों के जीवन पर आधरित फिल्म ‘दंगल’ बनाई गई है। इससे राज्य में लिंगानुपात को सुधारने में किए जा रहे प्रयासों को बल मिलेगा। हरियाणा में 22 जनवरी, 2015 को पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। उस समय हरियाणा का लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 850 लडकियां थीं। अब यह आंकड़ा 914 पार कर चुका है। महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार होगा और लड़कों के मुकाबले लड़कियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हानिकारक बापू पर बयान - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को नौकरी के लिए कमेटी करेगी सिफारिश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है, जो राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार देने की सिफारिशें देगी। इन सिफारिशों के आधार पर एक नई नीति बनेगी, ताकि खेलों को बढ़ावा देते हुए हरियाणा हब बन सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें