फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

Sat, 06 Jun 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
1 of 12
हरियाणा के जिस गांव में कुश्ती का खेल लड़कियों के लिए अनकहे तौर पर वर्जित था। वहां बेटियों ने न सिर्फ पिता की हसरत पूरी की बल्कि शोहरत की बुलंदियां भी छू लीं। गीता व बबीता ने साबित किया कि नाम के साथ बेटा लगा हो या बेटी, कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल, आमिर उसी दंगल में उतरना चाहते हैं, जहां से गीता-बबीता ने कुश्ती की एबीसीडी सीखी।
विज्ञापन

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

2 of 12
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की 'पीके' के बाद आने वाली नई फिल्म 'दंगल' की कहानी भी लीक हो गई है। यकीं न तो यहां देखें। रिपोर्टः धमेंद्र यादव, भिवानी
विज्ञापन

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

3 of 12
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ गीता-बबीता और महावीर पहलवान की संघर्ष कथा पर आधारित है। इस फिल्म में आमिर खान महावीर पहलवान का किरदार निभाएंगे। भिवानी जिले के बलाली गांव के नामी पहलवान महावीर की बेटियां एक बार अखाड़े में विजयी होकर उभरीं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन बेटियों और पिता की सक्सेस स्टोरी पर बन रही है 'दंगल'।

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

4 of 12
करीब 15 साल पहले कुश्ती के जुनून से सराबोर महावीर ने अपनी बेटियों में अपने इस जुनून को भरना चाहा तो उन्हें हर ओर विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन उनकी जिद और बेटियों के हौसले ने गांव व इलाके का ऐसा माहौल बदला कि अकेले बलाली गांव में 15-20 लड़कियां हर रोज अखाड़े में महावीर पहलवान से दांव-पेच सीख रही हैं, वह भी मां-बाप व गांव की सहमति से।
विज्ञापन

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

5 of 12
गीता और बबीता के कोच खुद महावीर ही हैं। उसके कुनबे में महिला पहलवानों की संख्या दो से बढ़कर छह हो गई है। इनमें चार बेटियां (गीता, बबीता, ऋतु और संगीता) महावीर की हैं और दो (विनेस व प्रियंका) उनके छोटे भाई की। वर्ष 2003 में केवल 13 साल की उम्र में गीता के एशियन कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मानो प्रदेश में कुश्ती में ‘बूम’ आ गया।
विज्ञापन

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

6 of 12
छह पहलवान बहनों में सबसे बड़ी गीता को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है और बबीता इस बार कतार में हैं। कुश्ती फेडरेशन की लिस्ट में बबीता का नाम है। बबीता को अर्जुन अवार्ड मिला तो देश में संभवतया यह पहला परिवार होगा, जिसमें दो-दो महिला अर्जुन अवार्डी होंगी। गीता कुश्ती में पहली ओलंपिक क्वालीफायर पहलवान हैं।
विज्ञापन

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

7 of 12
वर्ष 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम में गीता ने गोल्ड तो बबीता ने सिल्वर मेडल जीता। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम में बबीता ने गोल्ड जीता। इसी महीने दोहा में हुई एशियन चैंपियनशिप में गीता ने ब्रॉज और विनेस ने सिल्वर मेडल जीता। पिछले साल इंचियोन में हुए एशियन गेम में विनेस ने ब्रॉज मेडल जीता था।

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

8 of 12
जूनियर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अखाड़ों में ऋतु, प्रियंका व संगीता जलवा दिखा चुकी हैं।  भिवानी के राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज से गीता, बबीता और प्रियंका बीए कर चुकी हैं। ऋतु झोझूकलां स्थित गवर्नमेंट कॉलेज से बीए पास हैं तो इसी कॉलेज में विनेस थर्ड ईयर और संगीता सेकेंड ईयर में पढ़ रही हैं।

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

9 of 12
आमिर खान जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता और बबीता के घर मेहमान बनकर आएंगे। गांव बलाली में इन बहनों के घर में बने अखाड़े में आमिर कुश्ती के दांव भी आजमाएंगे। दो दिन पहले गीता और बबीता परिवार समेत मुंबई में आमिर खान के घर मेहमान बनकर गईं थी। तभी आमिर ने बलाली आने की ख्वाहिश जाहिर की थी। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि आमिर कब बलाली आएंगे।

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

10 of 12
मुंबई से लौटने के बाद दोनों पहलवान बहनों के पिता महावीर पहलवान ने आमिर खान से मुलाकात के बारे में बताया कि आमिर खान ने गांव का माहौल, कुश्ती की बारीकियां और हरियाणवी सीखने के लिए बलाली आने की इच्छा जताई। दरअसल, आमिर उसी दंगल में उतरना चाहते हैं, जहां से गीता-बबीता ने कुश्ती की एबीसीडी सीखी।

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

11 of 12
चार घंटे की मुलाकात के दौरान आमिर खान ने महावीर के साथ कुश्ती के कुछ दांव खासकर ‘ढाक’ आजमाया। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने महावीर की पत्नी और बेटियों गीता और बबीता से बातचीत की और एक साथ खाना खाया। महावीर पहलवान ने बताया कि आमिर खान ने उनसे कुश्तियों की बारीकियों के बारे में बात की और बताया कि फिल्म में हरियाणवी संवाद बोलने में उन्हें दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन

वाह! बेटियों: जहां कुश्ती बैन थी, तुमने सबको फैन बना दिया

12 of 12
हालांकि अभी 'दंगल' या 'बाहुबली 2' के निर्माताओँ की तरफ से आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज को लेकर साफ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें