फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूवी में तो देख लिया, अब रियल लाइफ में रिंग में 'दंगल' करते दिखेंगे आमिर खान

Tue, 21 Feb 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
मूवी में तो सभी ने आमिर खान को पहलवानों से दो-दो हाथ करते देखा था, अब वे रियल लाइफ में भी रिंग में 'दंगल' करते हुए नजर आएंगे। जानिए क्या है माजरा।
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan
दरअसल, हरियाणा के अंबाला में एक करोड़ ईनामी कुश्ती होने जा रही है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के मौके पर 23 मार्च को इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
इसके लिए खेलमंत्री अनिल विज की ओर से बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी न्यौता भेजा गया है। क्योंकि हाल में ही उनकी मूवी दंगल रिलीज हुई, ऐसे में उनकी मौजूदगी प्रतियोगिता की शान बढ़ा सकती है।

4 of 5
बाबा रामदेव
प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए बाबा रामदेव को भी बुलाया गया है। रामदेव हरियाणा के ब्रांड अंबेस्डर हैं। वह बहुत अच्छे पहलवान भी हैं, हालांकि वे किसी प्रतिभागी पहलवान के तौर पर तो इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दंगल के लिए हरियाणा के नामी पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त को भी बुलाया जा रहा है। पहलवानी की दुनिया से जुड़े महान खिलाड़ियों और चैंपियनों को भी न्यौता भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें