आम आदमी पार्टी ने अपने 29 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें प्रवक्ता सुखपाल खैरा को भुलत्थ, मेनिफेस्टो कमेटी के प्रमुख कंवर संधू को खरड़ और पहलवान करतार सिंह को तरनतारन से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी अपने 32 कैंडिडेट घोषित कर चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
AAP Third List
हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में इन उम्मीदवारों पर मुहर लगाई जा चुकी थी। औपचारिक एलान शुक्रवार पीपुल्स कनवेंशन सेंटर में पंजाब प्रभारी संजय सिंह, सह-प्रभारी जरनैल सिंह और सूबा कन्वीनर गुरप्रीत घुग्गी ने किया।
विज्ञापन
3 of 4
AAP Third List
इस तरह 61 उम्मीदवारों के एलान के साथ आप ने टिकट वितरण में दूसरी पार्टियों से बड़ी लीड ले ली है। अभी तक कांग्रेस, शिअद, भाजपा ने कोई भी कैंडिडेट घोषित नहीं किया है।
आप के सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने कहा कि पार्टी अब तक 61 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में कुछ और नाम विचाराधीन हैं। बहुत जल्द एक और लिस्ट जारी कर दी जाएगी।