फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर लाइव: गृह मंत्रालय का फैसला, बिना परेशानी हो लोगों की घर वापसी

Sat, 08 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
सीमांत गांव खाली कराने का फैसला वापस
सीमांत गांव खाली कराने का फैसला वापस ले लिया है। ये फैसला सीमा की समीक्षा को राजनाथ सिंह की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

2 of 11
बार्डर से सटे गांव में काम करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार ने सीमांत गांव खाली कराने का फैसला वापस ले लिया है। केंद्र के निर्देश पर छह सीमांत जिलों में सीमा के दस किलोमीटर के दायरे के इलाके को खाली कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब लोगों को दोबारा अपने घर लौटने की इजाजत दे दी गई है।
विज्ञापन

3 of 11
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बताया कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह फैसला लिया गया था, लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सीमा की स्थिति की समीक्षा को जैसलमेर में हुई बैठक में आदेश वापस लेने का फैसला लिया गया। 

4 of 11
Border Security - फोटो : File Photo
मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने सभी छह जिलों के डीसी को निर्देश दिए हैं कि यह यकीनी बनाया जाए कि सीमांत गांवों के लोगों को घर लौटने में कोई दिक्कत न हो। बैठक में डिप्टी सीएम ने आतंकी हमलों का सामना करने को पंजाब सरकार द्वारा उठाए कदमों केबारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

5 of 11
बटाला बॉर्डर पर देखे गए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अ​भियान
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दीनानगर आतंकी हमले को नाकाम किया। पठानकोट हवाई अड्डे पर हमले के दौरान सेना को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने राजनाथ सिंह से मांग की कि राज्य को पांच सशस्त्र बटालियन खड़ी करने की इजाजत दी जाए, जोकि बीएसएफ के बाद सेकेंड लाइन के तौर पर काम करेंगी। 
विज्ञापन

6 of 11
बार्डर के गांवों में लौटने लगे लोग
उन्होंने खुलासा किया कि 75 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां सेकेंड लाइन के तौर पर चेक प्वाइंट स्थापित किए जाने की जरूरत है। सुखबीर ने पाक सीमा को सील करने के लिए आधुनिक तकनी के इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कंटीली तारों केसाथ सीसीटीवी कैमरे और सेंसर भी लगाए जाने चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 11
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बॉर्डर से सटे गांवों के हाल
उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण को और फंड दिए जाने पर जोर देते हुए बताया कि केंद्र ने अभी राज्य को इसके लिए 18 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि कंटीली तार के पार की जमीनों के मालिक किसानों को दिए जाने वाला मुआवजा भी बढ़ाया जाना चाहिए।

8 of 11
captain amrinder singh - फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र की ओर से सीमांत गांव खाली कराने का फैसला वापस लेने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे उनके स्टैंड की पुष्टि होती है कि गांव खाली कराने की जरूरत ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने वार-हीस्टीरिया पैदा करने को इलाकेखाली कराने के आदेश दिए थे।

9 of 11
- फोटो : File Pic
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सवाल किया कि बिना वजह जिन लोगों के बेघर होने की परेशानी झेलनी पड़ी, उसकी भरपाई कौन करेगा। कैप्टन ने कहा कि वह दस अक्तूबर को सीमांत गांवों में जाकर हालात का जायजा लेंगे।

10 of 11
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा की प्रेस वार्ता। - फोटो : फाइल फोटो
शिरोमणि अकाली दल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से अपने सीमांत इलाकों के दौरे की वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर डालने की निंदा की है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा केलिए खतरा बताया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि वीडियो क्लिपिंग में कैप्टन सरहद पर भारतीय फौज की गैर हाजिरी का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
साथ ही उन्होंने पिछली जंगों के दौरान भारतीय फौज के गुप्त भेदों का भी जिक्र किया है। डॉ. चीमा ने कहा कि कैप्टन के इस कदम ने आप सांसद भगवंत मान के संसद परिसर का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने का किस्सा याद दिला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें