फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खुशखबरीः कॉलेज में दाखिले के लिए अब नहीं चाहिए ये डोक्यूमेंट

Sun, 18 Jun 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : File Photo
जो भी छात्र कॉलेजों में नहीं हो पा रहे दाखिले को लेकर परेशान है अब उनके लिए खुशखबरी है, पढ़िए ये खबर...
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन फॉर्म भरते छात्र - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कॉलेजों में चल रहे यूजी-पीजी के दाखिले में आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग एक बार फिर बैकफुट पर आ गया है। विभाग ने विदेशी छात्रों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
एडमीशन
अब विदेशी छात्र बिना आधार कार्ड के इन कोर्सों में आवेदन ले सकते हैं। दरअसल, प्रदेशभर के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में इस बार यूजी-पीजी कोर्सों में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया चल रही है।

4 of 6
एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
इसमें आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया था। बिना आधार कार्ड के छात्रों आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी नहीं कर सकते। इसे लेकर विदेशी छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज समेत अन्य कई कॉलेजों में केन्या और नाइजीरिया आदि के छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विदेशी छात्रों की समस्या को देखते हुए कॉलेजों की तरफ से लगातार उच्चतर शिक्षा विभाग को ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया जा रहा था। ऐसे मामलों को लेकर अब उच्चतर शिक्षा विभाग को पोर्टल का पैटर्न बदलना पड़ा। विभाग की तरफ से अब आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एडमिशन - फोटो : amar ujala
अब आवेदन करते समय छात्र को अपनी राष्ट्रीयता के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अगर वह भारतीय है तो उसे आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा और अगर विदेशी है तो उसे दूसरे ऑप्शन पर क्लिक कर आवेदन की बाकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गौरतलब है कि कॉलेजों में 8 जून से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें