आधार कार्ड को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद आपकी एक टेंशन दूर हो जाएगी। देखिए बड़े काम की खबर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
aadhaar card
दरअसल, मोबाइल सिम खरीदने के लिए अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब दुकानदार को आधार कार्ड आईडी के तौर पर देना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
आधार कार्ड
नए नियम के तहत, अब सिम खरीदने के लिए बतौर आईडी वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस भी दिया जा सकता है। मोबाइल कंपनियों को तुरंत प्रभाव से इन निर्देशों का पालन करना होगा।
4 of 5
aadhaar card
बता दें कि जब से आधार कार्ड बना, कई कामों में इसका प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया। खासतौर पर सिम कार्ड खरीदने के लिए सिर्फ आधार कार्ड को ही वैलिड माना जाने लगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
दूसरी ओर, मोबाइल सिम को आधार कार्ड से लिंक कराने पर अभी कोई नई जानकारी नहीं आई है। ऐसे में ग्राहकों को 30 जून 2018 तक अपने मोबाइल सिम को आधार कार्ड से लिंक कराना ही होगा।