फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar कार्ड के बारे में बड़े काम की नई जानकारी, कोई नहीं बताएगा, यहां जानिए

Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Aadhaar card
आधार कार्ड के बारे में अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है, कोई भी नहीं बताएगा। यहां जानिए, अगर नजरअंदाज कर दी तो पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
aadhaar card
दरअसल, हरियाणा में अब प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आधार जरूरी कर दिया गया है। शहरी आजीविका मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बॉयोमैट्रिक उपस्थिति व प्रशिक्षुओं का आधार कार्ड अनिवार्य किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना पर आयोजित एक बैठक के दौरान दी गई। बैठक में मिशन से संबंधित नई चयनित 18 कौशल प्रशिक्षण संस्थाओं के विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन

3 of 8
Aadhaar card
दूसरी ओर, सरकारी स्कीमों एवं सुविधाओं को आधार से लिंक करने के लिए महज 21 दिन ही बचे है। अगर आधार लिंक होने से चूके तो आपको समस्याओं से जूझना पड़ेगा। पैन कार्ड और बैंक एकाउंट को तो आधार से लिंक करना ही है, इसके साथ ही मोबाइल नंबर, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी कनेक्शन, शेयर स्टॉक्स, म्युचुअल फंड, इंश्योरेंस, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, किसान विकास पत्र और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट हैं।

4 of 8
aadhaar card
इन सभी स्कीम और सुविधाओं को आधार नंबर से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। ऐसे में, आपके पास बहुत ही कम दिन बचे हैं। रोहतक ब्रांच ऑफ एनआईआरसी ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन सीए सुशील कुमार जैन ने बताया कि सरकार की ओर से इन सभी सेवाओं को आधार से लिंक करने की तिथि 31 मार्च रखी है। इस तिथि तक अगर कोई अपना आधार लिंक करने से चूक जाता है तो वित्तीय लेनदेन में समस्या आएगी।
विज्ञापन

5 of 8
aadhaar card
मोबाइल नंबर के आधार लिंक को छोड़ दें तो सभी सुविधाएं वित्तीय लेनदेन और निवेश से ही जुड़ी हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार एक बार फिर अंतिम मौके पर आधार लिंक करने की तिथि को बढ़ा सकती है। तब तक लोग ऑनलाइन या कार्यालय में जाकर आधार करें लिंक आप संबंधित विभाग के कार्यालय में जाकर आधार कार्ड की प्रति देकर उसे लिंक करा सकते है, विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कर सकते सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
aadhaar card
आधार नंबर से लिंक नहीं तो यह होगी परेशानी  
पैन कार्ड - आधार नंबर से लिंक नहीं होने पर वित्तीय वर्ष 2018-19 से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर सकेंगे।   
बैंक एकाउंट - आधार नंबर से लिंक नहीं होने पर आपका खाता फ्रीज हो जाएगा, लेनदेन बंद हो जाएगा।  
मोबाइल नंबर - आधार नंबर से लिंक नहीं होने पर मोबाइल नंबर डिएक्टिवेट हो जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
aadhaar card
क्रेडिट कार्ड - आधार से लिंक नहीं होने पर क्रेडिट पर खरीदारी नहीं कर सकेंगे। क्रेडिट कार्ड ईएमआई भी नहीं बनेगी।   
एलपीजी कनेक्शन - आधार से लिंक नहीं होने पर एलपीजी सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
शेयर स्टॉक्स - डीमैट एकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा, जिससे शेयर की खरीद फरोख्त नहीं हो सकेगी। 
विज्ञापन

8 of 8
Aadhaar card
म्युचुअल फंड - म्युचुअल फंड फ्रीज हो जाएंगे।
इंश्योरेंस - एलआईसी क्लेम लेने में परेशानी होगी, लेकिन बड़ी परेशान मेडिकल इंश्योरेंस के क्लेम में होगी, जब जरूरत के वक्त क्लेम नहीं मिलेगा।  
पीपीएफ/किसान विकास पत्र/नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट- आधार से लिंक नहीं होने पर लोगों को अपने निवेश की रकम निकालने में दिक्कत होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें