फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 साल में 71 ट्रांसफर झेलकर अनोखी रिटायरमेंट लेने वाले IAS, अब करेंगे ये काम

Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
प्रदीप कासनी
इस आईएएस ने 34 साल की नौकरी में 71 ट्रांसफर झेले और बड़ी ही 'अनोखी' रिटायरमेंट ले ली। अब ये काम करने की तैयारी में हैं, जानिए।
विज्ञापन

2 of 6
pradeep kasni
हम बात कर रहे हैं, हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी, जो 34 वर्ष की प्रशासनिक सेवा देने के बाद बिना वेतन ही सेवानिवृत्त हो गए। 28 फरवरी 2018 को वे रिटायर हो गए। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उनकी भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिलीविंग को मंजूरी दे दी। खास बात ये कि कासनी को सितंबर 2017के बाद से वेतन ही नहीं मिला है और बिना वेतन ही रिटायरमेंट ली।
विज्ञापन

3 of 6
pradeep kasni - फोटो : file
अब प्रदीप कासनी रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी में हैं। कासनी खुद भले ही इस बात से इनकार करें, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनकी राजनेताओं केसाथ हुई मुलाकातें इसी तरफ इशारा कर रही हैं। शनिवार को चंडीगढ़ नौ सेक्टर में उनकी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात हुई। करीब आधे घंटे की इस गुप्त मुलाकात में कासनी से उनकी हरियाणा की राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई।

4 of 6
Pradeep Kasni - फोटो : File Photo
सूत्रों के मुताबिक सेवानिवृत्ति के बाद कासनी किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़ सकते हैं। जिसमें भाजपा नहीं होगी, हालांकि हरियाणा में सरकार बनने से पहले शुरुआती दौर में उनकी भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकातें हुईं थी, लेकिन अपनी बाकी बची नौकरी में भी उन्हें तबादलों का ही दंश झेलना पड़ा। अपने सेवाकाल में सियासतदानों से आहत कासनी अब खुद सियासत में आने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदीप कासनी
पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में उनकी योगेंद्र यादव से भी मुलाकात हुई थी। जिसमें हरियाणा की राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर चर्चा हुई, साथ ही युवाओं और किसानों को लेकर भी उनकी मुलाकात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदीप कासनी
संघ के खिलाफ निकाली भड़ास
कासनी ने फेसबुक पर किसी गोपाल राठी के हवाले से पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि संघी डरपोक होते हैं। इससे पूर्व भी वे कई तरह की पोस्ट शेयर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने जननायक ताऊ देवी लाल का स्केच भी फेसबुक पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि हमारे समकालीन इतिहास की एक सम्माननीय शख्सियत। इसके अलावा भी वे अपने तंज भरे शेर और कोटस फेसबुक पर शेयर करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें