हरियाणा के पानीपत में पहली बार एक नवजात जन्म होते ही कोरोना संक्रमित मिला है। इससे पहले बच्चे की मां और पिता भी कोरोना संक्रमित थे। मां का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की डिलिवरी करने से इनकार कर दिया। गर्भवती के परिजनों ने शहर के 10 से अधिक अस्पतालों के चक्कर काटे लेकिन किसी ने डिलिवरी नहीं करवाई।