फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल के बच्चे ने कर डाला ऐसा कारनामा, लोग रह गए सन्न और बन गया रिकॉर्ड

Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
8 साल की उम्र में बच्चे ने वो गजब का कारनामा कर दिखाया कि देखकर लोग सन्न रह गए। बच्चे का नाम पर रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जानिए क्या किया।
विज्ञापन

2 of 7
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
बच्चे ने एक मिनट में 203 बार रस्सी कूद कर लोगों को चौंका दिया। पंजाब के लुधियाना के गांव प्रताप सिंह वाला के रहने वाले आइरस प्रताप सिंह (8) ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज किया है। रखबाग स्थित लुधियाना वेट लिफ्टिंग एंड बाडी बिल्डिंग क्लब में इंडिया बुक आफ रिकार्ड की ओर से मोस्ट रोप स्किपिंग इन वन मिनट और 30 मिनट इवेंट में यह कारनामा सफल कर लुधियाना का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

3 of 7
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
इंडिया बुक आफ रिकार्ड के सदस्यों ने इसे मौके पर रिकार्ड किया है। इसमें आइरस ने एक मिनट में 203 बार रस्सी कूद कर रिकार्ड कायम किया है। इससे पहले एमपी की रहने वाली सौम्या अग्रवाल ने एक मिनट में 160 बार रस्सी कूद कर गोल्ड बुक आफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया था। इसके बाद 30 मिनट तक रस्सा कूद में आइरस सिर्फ 10 मिनट तक 1500 बार रस्सा कूदने में सफल रहा।

4 of 7
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
पिता गुरजीत ने बताया कि 10 दिन के बाद यह कार्यक्रम फिर से होगा। इसमें वह लगातार 30 मिनट तक रस्सा कूदेगा। रिकार्ड बनाने पर लुधियाना वेट लिफ्टिंग एंड बाडी बिल्डिंग क्लब के सदस्यों, कांग्रेसी व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौके पर बधाई दी। पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि वह इसके बाद अब गिनीज बुक आफ रिकार्ड में आइरस का नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। इसके लिए वह उसे ओर प्रेक्टिस करवाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
इससे पहले गिनीज बुक में 32 मिनट तक लगातार रस्सा कूदने का रिकार्ड बना हुआ है। जबकि आइरस इस रिकार्ड को तोड़ 40 से 45 मिनट तक लगातार रस्सा कूद कर अपना रिकार्ड कायम करेगा। आइरस की माने तो वह आंखों पर पट्टी बांध कर भी रस्सी कूद लेता है और डिजाइन स्किपिंग भी कर लेता है। यह कर्तब 10 से 15 मिनट तक बिना रुके कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
आइरस प्रताप के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि वह कार सेल परचेस का काम करते हैं। आइरस मंजे की रस्सी से रस्सी कूद करता था। बात छह माह पहले की है, जब आइरस मंजी की रस्सी से घर के आंगन में कूद रहा था। जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो आइरस ने कहा कि पापा एक बार गिनो तो की मैं कितनी बार रस्सी पर जंप कर सकता हूं। उस समय उसने 200 बार रस्सी कूद कर दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
8 साल के बच्चे ने रस्सी कूद में बनाया रिकॉर्ड
गुरजीत सिंह और उनकी पत्नी तमन्ना ने बताया कि जब आइरस के इस हुनर के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने काम को छोड़ बेटे की तरफ मेहनत की। उसे रोजाना प्रेक्टिस करवाते थे और नया प्रोफेशनल रस्सा खरीद कर दिया। इससे आइरस का स्टेमिना और बढ़ा। 15 दिनो में वह लगातार 1000 बार रस्सी कूदने लगा। इसके बाद वेट लिफ्टर चाचा मनिंदर सिंह मनी आइरस को लुधियाना वेट लिफ्टिंग क्लब में इसकी प्रेक्टिस करवाते।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें