फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए 8 युवक नहर में डूबे, 4 बचाए, 4 के शव निकले, तस्वीरें

Wed, 11 May 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
गंगनहर में 4 युवकों की डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
दर्दनाक हादसा, फिरोजपुर के सीमांत गांव बारेके से लगभग एक किलोमीटर दूर मंगलवार दोपहर को हुआ। चार युवकों को बचा लिया गया। सभी युवक फिरोजपुर शहर के शांतिनगर के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मारे गए युवकों के शव पुलिस गाड़ी में।
विज्ञापन

2 of 6
गंगनहर में 4 युवकों की डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
अनीष (14) पुत्र सुरेंदर वासी शांति नगर फिरोजपुर शहर ने पुलिस को बताया कि वह और ईस्टबीर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, लव पुत्र जोगिंदर, विशाल पुत्र तरसेम, अनिल कुमार पुत्र विद्या लाल, पारस पुत्र लेख राज, अवि व देव घर से दो बाइक पर किसी कामकाज के लिए निकले थे। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मरने वाले युवकों का फाइल फोटो।
विज्ञापन

3 of 6
गंगनहर में 4 युवकों की डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
वे दोपहर बारह बजे सीमांत गांव बारेके पास से गुजरती गंगनहर में नहाने के लिए चले गए। नहर में पानी का बहाव तेज था। ईस्टबीर, लव, विशाल व अनिल नहर के बीचोबीच नहाने के लिए चले गए जबकि अनीष, अवि, पारस व देव नहर के किनारे नहा रहे थे। अनीष ने बताया कि वो भी नहर के बीचोबीच नहाने के लिए जा रहा था कि उसके तीन साथियों ने उसे पीछे की तरफ खींच लिया। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मरे युवकों को देखने पहुंचे लोग।

4 of 6
गंगनहर में 4 युवकों की डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
ईस्टबीर, लव, विशाल व अनिल तेज पानी के बहाव में फंस गए और नहर से बाहर आने का प्रयास करने लगे, लेकिन आ नहीं सके। एक तो पानी का बहाव तेज था और नहर में दलदल थी। नहर में दलदल होने के कारण उक्त चारों गहरे पानी में ही फंस गए और डूब गए। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मरने वाले युवकों के शव।
विज्ञापन

5 of 6
गंगनहर में 4 युवकों की डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
शोर मचाने पर खेतों में कामकाज कर रहे किसानों ने नहर में छलांग लगाई और चारों को नहर से बाहर निकाला। चारों मिट्टी में बुरी तरह लथपथ थे। बाहर निकालकर देखा तो चारों की मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। आठों युवक शांति नगर के रहने वाले हैं। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मरे युवकों के दस्तों से बातचीत करते हुए भाजपा के पूर्व पंजाब प्रदेश प्रधान कमल शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगनहर में 4 युवकों की डूबकर मौत - फोटो : amar ujala
मरने वालों की आयु 16 से 18 साल के बीच में है। सूचना मिलते ही घटनास्थल व सिविल अस्पताल में डीसी डीपीएस खरबंदा, डीएसपी विभोर शर्मा, आम आदमी पार्टी के नेता रणबीर सिंह, भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड के भाजपा पार्षद जोरा सिंह पहुंच गए। फिरोजपुर में नहर में डूबकर मरे बच्चों के दोस्तों से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें